फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   53 जोड़े हुए एक- दूसरे के

53 जोड़े हुए एक- दूसरे के

Thu, 09 May 2019 03:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 03:39 AM IST
विज्ञापन
53 जोड़े हुए एक- दूसरे के
53 जोड़े हुए एक-दूसरे के
विज्ञापन

पाली। अक्षय तृतीया के अवसर पर वैवाहिक सम्मेलन में खूब शहनाई बजी। 53 जोड़ों ने एक- दूसरे का दामन थाम लिया। दांपत्य जीवन में प्रवेश कर रहे नवयुगलों को शुभाशीष देकर विदा किया। नगर पंचायत पाली में कुशवाहा समाज का वैवाहिक सम्मेलन रेंज चौकी के पास संपन्न हुआ। इसमें पाली और बाहर से अतिथियों ने विचार व्यक्त कर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। रात्रि में वैवाहिक रस्मों के बीच 27 नवयुगलों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर हाथ थामा और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि के सात फेरे लिए। ग्राम करमरा में लोधी समाज द्वारा आयोजित सम्मेलन में 17 नवयुगलों ने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। दूर दराज से आये लोगों ने भी अपनी हिस्सदारी दिखाई। चंदेल समाज ने ग्राम बंट में सामूहिक सम्मेलन किया, जिसमें 9 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थाम अपने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। वैवाहिक सम्मेलन में आयोजित कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और वर वधुओं को मंगल आशीर्वाद देकर उन्हें उपहार भी भेंट किए। आयोजन समितियों द्वारा खानपान के साथ अन्य व्यवस्था भी बेहतर ढंग से संचालित की गई सुरक्षा के मद्देनजर पाली पुलिस भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते दिखी। शांति पूर्ण तरीके से वैवाहिक सम्मेलन संपन्न हुए।


भगवान परशुराम जयंती मनाई
पाली कस्बे में भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान श्री हजरिया महादेव मंदिर से भगवान के स्वरूप की शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत हुआ। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शोभायात्रा में टिंकू रावत, अमित पांडेय, मोनू मालवीय, सुमित वैद्य, रानू दुबे, प्रशांत दुबे, सौरभ नायक, धुव्र पुरोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed