{"_id":"5cc9f960bdec2207571f4231","slug":"101556740448-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन दुर्घटना में युवक की मौत्, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन दुर्घटना में युवक की मौत्, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक असंतुलित होकर गिरी, युवक की मौत, दो घायल
ललितपुर। थाना महरौनी के ग्राम सिलावन के पास सिंदवाहा रोड पर मंगलवार की रात बाइक असंतुलित होकर गिर गई जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक महरौनी के अस्पताल में संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात था।
महरौनी अंतर्गत ग्राम मिदरवाहा निवासी अरुण प्रताप सिंह (28) पुत्र भूपेंद्र सिंह मंगलवार की रात अपने दो साथियों ग्राम कुरोरा निवासी सुल्तान सिंह एवं ग्राम भेरा निवासी गणेश के साथ बाइक से महरौनी से ललितपुर की ओर आ रहे थे। ग्राम सिलावन के आगे सिंदवाहा रोड के पास ही उनकी बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान तीनों बाइक समेत दूर तक घिसटते चले गए, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीण तीनों घायलों को देर रात करीब सवा बजे जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने अरुण प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं जिससे उसकी मौत हो गई। उनके साथी ग्राम कुरोरा निवासी सुल्तान सिंह की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया। जबकि, ग्राम भेरा निवासी गणेश का जिला अस्पताल में इलाज किया गया। पुलिस ने अरुण प्रताप के शव का पोस्टमार्टम कराया। महरौनी थानाध्यक्ष ने बताया कि अरुण प्रताप सिंह किसी काम से जीआरपी थाना जा रहे थे। इसी दौरान देर रात मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई।