फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गर्मी चरम पर, पारा 46 डिग्री पर पहुंचा

गर्मी चरम पर, पारा 46 डिग्री पर पहुंचा

Wed, 01 May 2019 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
गर्मी चरम पर, पारा 46 डिग्री पर पहुंचा
गर्मी चरम पर, पारा 46 डिग्री पर पहुंचा
विज्ञापन

ललितपुर। गर्मी चरम पर पहुंच गई है। अप्रैल में जब यह हाल है तो आने वाले मई और जून में गर्मी का अंदाजा खुद व खुद लगाया जा सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थक गांव-गांव घूम कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे थे। इससे शहर से लेकर गांवों तक लोगों की हलचल थी। कभी किसी दल का प्रत्याशी रोड शो कर रहा था तो कभी किसी दल का। लेकिन, बीते रोज मतदान हो जाने के बाद और आज मंगलवार को तापमान 46 डिगी सेल्सियस होने के बाद दिन भर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में जिन्हें जरूरी काम था, केवल वही लोग आ-जा रहे थे। बाकी लोगों ने या तो घरों से बाहर निकलना उचित नहीं समझा या फिर शाम को मौसम ठंडा होने के बाद ही घर से बाहर निकले। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिन तापमान में गिरावट आने का अनुमान जताया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को अधिकतम 41 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed