फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गांव की मेधा के सामने टिक नहीं पाए शहरी छात्र

गांव की मेधा के सामने टिक नहीं पाए शहरी छात्र

Sun, 28 Apr 2019 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
गांव की मेधा के सामने टिक नहीं पाए शहरी छात्र
गांव की मेधा के सामने टिक नहीं पाए शहरी छात्र
विज्ञापन

ललितपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें जिले का हाईस्कूल का रिजल्ट 76.41 प्रतिशत एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 83.40 प्रतिशत रहा है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी के विद्यार्थी गौतम कुमार ने 93.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हाईस्कूल में जिले में टॉप किया, जबकि इंटरमीडिएट में किसान इंटर कॉलेज बिरधा की आरती कुशवाहा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
वर्ष 2019 में हाईस्कूल परीक्षा में 11646 बालक एवं 8695 बालिकाओं सहित कुल 20341 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें से 8214 बालक व 7325 बालिकाओं सहित कुल 15539 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में बालक 6176 एवं बालिकाएं 5959 सहित कुल 12135 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। इसमें से बालक 4922 एवं बालिकाओं 5199 समेत कुल 10121 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी के छात्र गौतम कुमार ने 93.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हाईस्कूल परीक्षा में ललितपुर जिले में टॉप किया है। वहीं, इंटरमीडिएट में किसान इंटर कालेज बिरधा की छात्रा आरती कुशवाहा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त जिला टॉप किया है।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह से ही छात्र-छात्राओं में परिणाम को लेकर उत्सुकता देखी जा रही थी। जैसे ही दोपहर बारह बजे, छात्र-छात्राओं ने वेबसाइट को देखना प्रारंभ कर दिया था। जब रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड हुआ तो परिणाम जानने की होड़ लग गई। चंद मिनटों में ही छात्रों में परिणाम को लेकर कानाफूसी शुरू हो गई। कई छात्र अपने दोस्तों का परिणाम जानने के लिए जिज्ञासु नजर आए तो कई अंक जानने में लगे रहे। शाम होते ही सफल छात्र अपने गुरूजनों, मंदिरों में भगवान का आशीर्वाद लेते देखे गए। कइयों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप टेन में महरौनी अव्वल
जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉप टेन परीक्षार्थियों की सूची जारी कर दी है। हाईस्कूल में गौतम कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी ने 93.17 प्रतिशत, ऐश्वर्या मालवीय द सनराइज इंटर कॉलेज कुआंघोषी महरौनी ने 91.33 प्रतिशत, देव कुमार साहू सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी ने 90.50 प्रतिशत, हीरालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी ने 89.67 प्रतिशत, पलक साहू द सनराइज इंटर कॉलेज कुआंघोषी महरौनी ने 89.33 प्रतिशत, प्रीति आचार्य विद्या सागर हाईस्कूल मड़ावरा ने 89.17, मुहम्मद अर्श द सनराइज इंटर कॉलेज कुंआघोषी महरौनी ने 89.00 प्रतिशत, शिवम तिवारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी ने 88.33 प्रतिशत, अपेक्षा नायक एसडीएस इंटर कॉलेज ललितपुर ने 88.17, अमित नायक माया ज्ञानोदय संस्कार एकेडमी बिरधा ने 88.17 प्रतिशत अंक, नैन्सी साहू किसान इंटर कॉलेज बिरधा ने 88 प्रतिशत, धीरज कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी ने 88 प्रतिशत, अनुसंशा लिटौरिया द सनराइज इंटर कॉलेज कुंआघोषी महरौनी 88 प्रतिशत, आनंद साहू मातृश्री फूलन पटेल विद्या मंदिर रामनगर ललितपुर ने 88 प्रतिशत अंक लेकर टॉप टेन सूची में जगह बनाई।

इसी तरह इंटरमीडिएट में जनपद में आरती कुशवाहा किसान इंटर कॉलेज बिरधा ने 85 प्रतिशत, विष्णु सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी ने 83 प्रतिशत, गीतांशी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी ने 82.60, सुनील कुमार शांति निकेतन इंटर कॉलेज महरौनी ने 81.80 प्रतिशत, रजनी प्रजापति किसान इंटर कॉलेज बिरधा ने 81.80 प्रतिशत, संजना देवी किसान इंटर कॉलेज बिरधा ने 81.60, भावना सेन बुन्देलखंड इंटर कॉलेज जाखलौन ने 81.40 प्रतिशत, सुनील सेन राजकीय इंटर कॅालेज ललितपुर ने 81.20 प्रतिशत, विश्वजीत सिंह राजकीय इण्टर कॉलेज ललितपुर ने 81.20 प्रतिशत, नीलेश सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज महरौनी ने 81.20, विजय सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी ने 81.20, कृष्णपाल श्रीमती स्व. बडौनिया बालिका इंटर कॉलेज किसरदा महरौनी ने 81.20, सोनू बडौनिया किसान इंटर कॉलेज बिरधा ने 81 प्रतिशत, शिवदयाल राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कालेज तालबेहट ने 81 प्रतिशत, निकिता प्रजापति राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी 80.60 प्रतिशत, हर्ष नामदेव किसान इंटर कॉलेज बिरधा ने 80.40 प्रतिशत, रामजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महरौनी ने 80.40 प्रतिशत, विनय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी ने 80.40 प्रतिशत, शिवानी किसान इंटर कॉलेज बिरधा ने 80.40 एवं तनुप्रिया सोनी बुंदेलखंड इंटर कॉलेज जाखलौन ने 80.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में टॉप टेन सूची में स्थान बनाया। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने मेधावी छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed