Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पंद्रह वर्ष बाद भी नहीं हो सका सड़क का निर्माण

पंद्रह वर्ष बाद भी नहीं हो सका सड़क का निर्माण

Tue, 23 Apr 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
पंद्रह वर्ष बाद भी नहीं हो सका सड़क का निर्माण
पंद्रह साल से सड़क बनने का इंतजार
विज्ञापन

ललितपुर। गांव को मुख्यमार्ग से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण तो कराया गया, लेकिन विकासखंड तालबेहट के ग्राम खांदी का मजरा बंदेसरा में 15 साल पूरे होने के बाद भी अब तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। अब ग्रामीण धूल के गुबार खाने को मजबूर हैं।
एक तरफ जहां विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विकासखंड तालबेहट के अंतर्गत ग्राम खांदी का मजरा बंदेसरा में अब तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। यहां लगभग डेढ़ दशक पूर्व विधान परिषद सदस्य निधि से आधी दूरी तक सड़क का निर्माण कराया गया, जो आज तक पूरा नहीं किया गया। यहां पर लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। इस सड़क पर अब डामर नजर नहीं आ रहा है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। हालत यह है कि यहां पर दो पहिया वाहन चलाते समय वाहन फिसलने का भय बना रहता है तो कई बार वाहन चालक फिसलने से चुटहिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

गांव से चार सौ मीटर की दूरी तक लोगों को धूल का गुबार खाना पड़ता है। इसके बाद गिट्टी पर गिरने का भय बना रहता है, जिससे दुर्घटनाएं होने का भी खतरा रहता है। रास्ते में बड़े वाहन निकलने से धूल ही धूल उड़ती नजर आती हैै। ऐसे में राहगीरों व दो पहिया वाहन चालकों को कुछ देर के लिए ठहरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग कई बार उच्च अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस कारण आम लोगों को आवागमन में परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की सड़क की हालत काफी खराब हो गई है। बीते लगभग पंद्रह वर्ष से सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। हालत यह है कि दो पहिया वाहन चलाते समय गिरने का भय बना रहता है।
- सोबरन सिंह

दरवाजे के सामने कच्ची सड़क होने के कारण वाहन निकलते समय धूल उड़ती है, जिससे यहां बैठना मुश्किल हो जाता है। सड़क बनाए जाने की मांग के बावजूद भी इसका निर्माण नहीं कराया जा रहा है।

- रचना

ग्राम निधि के अंतर्गत केवल ग्राम में ही सीसी या पेवर ब्रिक्स बिछाने का कार्य किया जा सकता है, जो गांव के अंदर पूरा कर दिया गया है। गांव से संपर्क मार्ग तक सड़क निर्माण के लिए उच्च अधिकारियों से मांग की गई है।
- किरन यादव, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed