{"_id":"5c7061fabdec225eb65e0184","slug":"101550868986-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिसनारी तिराहे पर प्रस्तावित कलारी निरस्त कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिसनारी तिराहे पर प्रस्तावित कलारी निरस्त कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसनारी तिराहे पर प्रस्तावित कलारी निरस्त कराने की मांग
ललितपुर। वार्ड नंबर 13 की पार्षद कुंजलता के नेतृत्व में मुहल्ले की महिलाओं ने डीएम को एक ज्ञापन देकर पिसनारी तिराहे पर प्रस्तावित कलारी को जनकल्याण को देखते हुए निरस्त कराने की मांग की है। डीएम को दिए ज्ञापन में बताया गया कि राजघाट रोड स्थित पिसनारी बाग के आसपास प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे उज्ज्वल भविष्य के लिए एवीएम व जीडीएम, सिविल लाइन आदर्श विद्यालय जाते हैं। सैकड़ों यात्री राजघाट, जखौरा, चंदेरी, अशोकनगर, गुना, खनियाधाना एवं पिछोर जाने के लिए इसी तिराहा से बसों का इंतजार करते हैं और तिराहा के बीचोंबीच शिव मंदिर एवं पंथ समाज का कबीर दास मंदिर भी 50 मीटर दूर स्थित है। पिसनारी बाग में गरीब, मजदूर, दलित शोषित और कृषक वर्ग के लोग निवास करते हैं। यहां कलारी खुल जाने से इसका कुप्रभाव बच्चों व महिलाओं पर पड़ेगा और बच्चों का भविष्य अंधकारमय और महिलाओं का जीवन नरक बन जाएगा। पुराना वार्ड नंबर 15 पिसनारी बाग घुसयाना इलाइट चौराहा, हरदीला नया वार्ड 13 में दो देशी शराब, दो अंग्रेजी शराब एवं एक बीयर बार की दुकानें पूर्व से संचालित हो रही हैं। इसके चलते मुहल्ले की महिलाओं ने जिलाधिकारी से पिसनारी तिगेला पर प्रस्तावित कलारी को निरस्त कराए जाने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में मुहल्लेवासियों ने महिला मंडल को आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन पर पार्षद कुंजलता कुशवाहा, मीना राजपूत, जया राजा, राजाबेटी राजपूूत, रामाबाई, मुन्नी कुशवाहा, रीना कुशवाहा, सविता कुशवाहा, संध्या, गायत्री, चांदनी, रजनी, रचना, मनीषा कुशवाहा, नेहा कुशवाहा आदि के हस्ताक्षर हैं।