फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   फर र नहीं हो सकी अमरपुर मंडी में दुकानों की नीलामी.

फर र नहीं हो सकी अमरपुर मंडी में दुकानों की नीलामी.

Sun, 10 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
फर र नहीं हो सकी अमरपुर मंडी में दुकानों की नीलामी.
फिर नहीं हो सकी अमरपुर मंडी में दुकानों की नीलामी
विज्ञापन

इस बार मात्र पांच व्यापारियों ने ही जमा किए ड्राफ्ट
व्यापारियों की संख्या कम होने की वजह से नीलामी टली
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। गल्ला व्यापारियों के बाद फल और सब्जी व्यापारियों को अमरपुर मंडी में शिफ्ट करने की योजना भी मंडी समिति की फेल होती दिख रही है। शनिवार को होने वाली नीलामी में शामिल होने के लिए मात्र पांच व्यापारियों के ही ड्राफ्ट जमा कराए गए, जबकि बाकी व्यापारियों ने नोटिस दिए जाने के बाद भी उक्त दुकानों की नीलामी में नहीं पहुुंचे और न ही फार्म ही खरीदे। नीलामी प्रक्रिया में इतनी कम संख्या में व्यापारियों के पहुंचने पर फिलहाल एक बार फिर से दुकानों की नीलामी टाल दी गई है, जो इसी महीने की 22 तारीख को होना निर्धारित किया गया है।
बुंदेलखंड विशेष पैकेज के तहत निर्मित अमरपुर विशिष्ट मंडी में अ, ब, स श्रेणी की दुकानों और गोदामों के आवंटन के लिए मंडी समिति द्वारा करीब आधा दर्जन बार नीलामी प्रक्रिया की गई है, लेकिन व्यापारियों द्वारा उक्त अमरपुर मंडी में निर्मित दुकानों के आवंटन में रुचि नहीं लेने के कारण नीलामी नहीं हो रही है। विगत छह बार से मंडी समिति द्वारा नीलामी प्रक्रिया के लिए विज्ञापन जारी कराए गए हैं और तारीख भी निर्धारित कर दी गई। शुरुआत में करीब चार बार तो एक भी फार्म नहीं बिक सके। गल्ला व्यापारियों ने अमरपुर मंडी में शिफ्ट में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और हर बार नीलामी खाली रहे जाती। इसके बाद मंडी समिति ने उच्चाधिकारियों व जिला प्रशासन को उक्त अमरपुर मंडी में नीलामी नहीं होने की जानकारी देकर नई रणनीति तैयार की और इस नीलामी प्रक्रिया में नझाई बाजार में स्थापित फल व सब्जी विक्रेताओं को भी इस नीलामी में भाग लेकर अमरपुर मंडी में शिफ्ट होने के लिए कहा। लेकिन यहां भी फल व सब्जी विक्रेता इतनी दूर जाना नहीं चाहते, जिसके चलते इन विक्रेताओं ने पिछली बार दो मई को जारी विज्ञप्ति में पांच फल व सब्जी विक्रेताओं ने नीलामी के लिए फार्म तो खरीदे थे, लेकिन कोई भी व्यक्ति ने ड्राफ्ट जमा नहीं किए थे। इसके चलते नीलामी टाल दी गई थी। इस बार फिर से 25 मई को अमरपुर मंडी की दुकानों के आवंटन के लिए नीलामी प्रक्रिया की विज्ञप्ति जारी की गई, लेकिन इस बार भी कुछ आवेदन फार्म तो खरीदे गए, लेकिन नीलामी में भाग लेने के लिए मात्र पांच ड्राफ्ट ही मंडी समिति कार्यालय में जमा कराए गए, जबकि अमरपुर मंडी में अ श्रेणी के लिए 104 दुकान, ब श्रेणी के लिए 60 दुकान और स श्रेणी के लिए 126 दुकानों का आवंटन किया जाना है। इसके लिए नौ जून दिन शनिवार को नीलामी प्रक्रिया होनी थी, लेकिन शनिवार को भी मात्र पांच ड्राफ्ट ही जमा होने के कारण एक बार फिर से नीलामी प्रक्रिया टाल दी गई। मंडी समिति द्वारा बताया गया कि अब यह नीलामी प्रक्रिया 22 जून को होना तय किया गया है।
विज्ञापन


फल व सब्जी विक्रेताओं को दिए थे मंडी समिति ने नोटिस
विगत कई बार से अमरपुर मंडी में दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में भाग नहीं लेने पर इस गत दिवस मंडी समिति ने नझाई बाजार में संचालित हो रही फल व सब्जी दुकानों के 115 विक्रेताओं को नोटिस जारी किए थे, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि समिति द्वारा अपना यार्ड विशिष्ट मंडी अमरपुर में निर्मित है और फल व सब्जी का थोक व्यापार अमरपुर मंडी में स्थानांतरित किए जोन के प्रस्ताव स्वीकृत है। ऐसी स्थिति में विशिष्ट मंडी अमरपुर के बाहर फल-सब्जी का थोक व्यापार प्रतिबंधित किया जा रहा है। मंडी सचिव पुष्पेंद्र कुमार ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि विशिष्ट मंडी अमरपुर में उक्त व्यापारी अपना कारोबार प्रारंभ करने के लिए नियमानुसार दुकान आवंटन के लिए आवेदन फार्म प्राप्त करें और जमा कर नौ जून को दोपहर तीन बबजे दुकान आवंटन की नीलामी प्रक्रिया में भाग लेकर दुकान आवंटित कराएं। अन्यथा कृषि वर्ष 2018-19 के लिए उनकी फर्म का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फल सब्जी व्यापारी गल्ला मंडी में जाने को तैयार
फल व सब्जी व्यापारी नझाई बाजार से नवीन गल्ला मंडी में शिफ्ट होने के तो तैयार हैं, लेकिन वह अमरपुर स्थित विशिष्ट मंडी में दूरी बहुत अधिक होने और फोरलेन पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण वहां जाने को तैयार नहीं है। इसके लिए फल व सब्जी व्यापारियों ने गत तीन दिन पूर्व जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर उनका फल व सब्जी का व्यापार नवीन गल्ला मंडी में शिफ्ट कराने की मांग रखी थी। यही कारण है कि यह व्यापारी मंडी समिति द्वारा की जाने वाली अमरपुर मंडी की दुकानों की नीलामी में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed