फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बोर्ड परीक्षा: हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं हुई खत्म, कुल 2,067 ने छोड़ी परीक्षा

बोर्ड परीक्षा: हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं हुई खत्म, कुल 2,067 ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 23 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा: हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं हुई खत्म, कुल 2,067 ने छोड़ी परीक्षा
हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं हुई खत्म
विज्ञापन

कुल 2,067 ने छोड़ी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षाएं संस्कृत की परीक्षा के साथ बृहस्पतिवार को समाप्त हो गईं है। इस सत्र में हाईस्कूल के कुल 2,067 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। वहीं, प्रथम पाली में इंटरमीडिएट की उर्दू और द्वितीय पाली में रसायन विज्ञान व व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार की परीक्षा आयोजित हुई। दोनों की पालियो में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।
बृहस्पतिवार 22 फरवरी को प्रथम पाली में सुबह साढ़े सात बजे से पौने ग्यारह बजे तक हाईस्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जो हाईस्कूल की अंतिम परीक्षा थी। अब हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं पूर्ण हो चुकी है। हाईस्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 3,422 परीक्षार्थियों में से 2,959 ने परीक्षा दी व 463 अनुपस्थित रहे। गौरतलब है कि इस सत्र में हाईस्कूल के कुल पंजीकृत 24,125 परीक्षार्थियों में से 2,067 ने परीक्षा छोड़ी है। साथ ही अभी तक की बोर्ड परीक्षा में कुल दो नकलची पकड़े गए हैं, इनमें एक छात्र व एक छात्रा शामिल हैं और दोनों की हाईस्कूल के ही परीक्षार्थी हैं। अब केवल इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित होनी है, जो आगामी 10 मार्च तक चलेगीं। बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट की उर्दू विषय के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा आयोजित हुई, इसमें कुल पंजीकृत 90 छात्रों में से 79 ने परीक्षा दी व 11 अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा कुल 11 केंद्रों पर आयोजित की गई। वहीं दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक आयोजित द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई, इसमें कुल पंजीकृत 2,621 परीक्षार्थियों में य्से 2,542 ने परीक्षा दी व 79 अनुपस्थित रहे। वहीं व्यापारिक संगठन और पत्र व्यवहार की परीक्षा में कुल पंजीकृत 124 परीक्षार्थियों में से 122 परीक्षा देने पहुंचे और दो अनुपस्थित रहे। दोनों ही पालियो में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई है।
विज्ञापन


कहीं खुशी कहीं गम
आमतौर पर होली के त्योहार के दौरान बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होती है। इस बार होली एक तारीख को है और इससे पहले ही हाईस्कूल के बच्चों की परीक्षाएं निपट चुकी है। ऐसे में हाईस्कूल के बच्चों पर काफी खुशी है, वह खुल कर होलीी खेल सकेंगे। वहीं, इंटरमीडिएट के बच्चों की परीक्षाएं 10 मार्च का आयोजित होनी है। इससे वह होली नहीं खेल सकेंगे, जिस कारण उन्हें इस बात का गम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed