फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शिक्षामित्र के बाद सहायक शिक्षक बैठे धरना पर

शिक्षामित्र के बाद सहायक शिक्षक बैठे धरना पर

Wed, 23 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्र के बाद सहायक शिक्षक बैठे धरना पर
शिक्षामित्र के बाद सहायक शिक्षक बैठे धरना पर
विज्ञापन

ललितपुर। शिक्षामित्रों के बाद अब उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना पर बैठ गए हैं। मंगलवार को धरना-प्रदर्शन का आरंभ वीणा वादिनी की वंदना व शंख बजाकर शंखनाद से किया गया। प्रदर्शनकारियों की 16 सूत्रीय मांगे हैं, जिसमें मुख्य रूप से पुरानी पेंशन बहाल कराने, अध्यापक की मृत्यु के बाद उसके पाल्य को शिक्षक अथवा लिपिक पद पर नियुक्त करना, 17,140 व 18,150 का लाभ सभी पदोन्नत शिक्षकों को देना, विद्यालय विकास अनुदान जो कई वर्षों से पांच हजार रुपये है, इसे बढ़ा दिया जाए। मध्याह्न भोजन बनवाने की जिम्मेदारी किसी स्वयं सेवी संस्था को दी जाए। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की समयविधि 05 वर्ष से घटाकर एक वर्ष की जाए, प्रत्येक विद्यालय में एक चौकीदार की नियुक्ति की जाए। इसके अलावा उनकी मांग है कि बच्चों को बांटी जाने वाली यूनिफार्म की दर को 200 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए की जाए ताकि बच्चों को शासन की मंशा के अनुरुण गुणवत्तापूर्ण यूनिफार्म मिल सके। इसके अलावा भी संगठन के अन्य मांग है, जिसको लेकर वह धरना पर बैठे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया, कैलाश नारायण तिवारी, अरुण गोस्वामी, आलोक श्रीवास्तव, हरीराम खरे, सरमन लाल, आलोक स्वामी, रामकुमार पाठक, विनय रजक, मुन्नालाल जैन, शीलचंद्र जैन, राजेश, जमील खां, विक्रम सिंह, नरेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed