{"_id":"59652d8c4f1c1b4b2d8b46d1","slug":"101499803020-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर रुपये हडपने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर रुपये हडपने का आरोप
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नदनवारा निवासी कृष्णपाल पुत्र रामराजा ने एसपी को प्रार्थना देकर नेहरू नगर निवासी दो युवकों पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ लोगों ने उसके माध्यम से सहरिया समाज के लोगों को प्रलोभन देकर लोन लेकर भैंसें खरीद कर रुपये न भरने की सरकार की योजना बताई। जिस पर भोले भाले सहरियों ने विश्वास करते हुए सारे कागज दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने एक बैंक के प्रबंधक से मिलकर रुपये हड़प लिए। पीड़ित लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब बैंक द्वारा नोटिस दिया गया। कृष्णपाल ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सहरियों को पैसा दिलाए जाने की मांग की।
रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर फैली असुविधाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में बताया कि रेलवे द्वारा स्टेशन रंग रोगन कर चमकदार बनाया जा रहा है। लेकिन फिर भी स्टेशन पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। प्लेटफार्म पर बने सार्वजनिक शौचालयों में भारी गंदगी है। पेयजल व्यवस्था के लिए बनी टंकी के ढक्कन नहीं है। इससे गंदगी पानी के अंदर जाती है। यात्रियों को बैठने के लिए कुर्सियों की संख्या बहुत कम है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। रेलमंत्री से इन समस्याओं के निस्तारण की मांग की। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष अजय जैन, अभिषेक सोनी, सचिन साहू के हस्ताक्षर है।