फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   100 quintal se kam gehu bechne valo ko rahat

100 कुंटल से कम गेहूं बेचने वालों को राहत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
100 quintal se kam gehu bechne valo ko rahat
अब किसानों को खरीद केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सौ क्विंटल से कम के किसान लेखपाल से ही संस्तुति करा सकेंगे। मोबाइल फोन पर संदेश से सूचना मिल जाएगी। शासन ने किसानों को उपज का सही मूल्य देने के लिए खरीद केंद्र खोले हैं। जहां पर गेंहू का समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल है। महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। खरीद केद्रों पर अधिक भीड़ न हो, इसके लिए शासन ने ऑनलाइन आवेदन व टोकन भी ऑनलाइन जारी करने की प्रक्रिया तय की है, जिससे खरीद केंद्र पर अधिक भीड़ एकत्रित न हो। लेकिन, ऑनलाइन प्रकिया में किसानों को कई अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे थे। अब खरीद केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए सौ क्विंटल से कम उपज वाले किसानों को अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने होंगे। केवल आवेदन ऑनलाइन करके लेखपाल से रिपोर्ट लगवानी पड़ेगी, जिसके बाद लेखपाल आवेदन की फीडिंग करेंगे और उपजिलाधिकारी द्वारा जांच होगी। इसके बाद किसान के मोबाइल फोन पर केंद्र से गेहूं तौलने की तिथि की जानकारी दी जाएगी। जहां पर किसान जाकर अपनी उपज बेच सकेंगे। --------- सौ क्विंटल से अधिक के किसानों को लेनी होगी अनुमति सौ क्विंटल से अधिक उपज बेचने वाले किसानों को ऑनलाइन आवेदन के बाद लेखपाल से रिपोर्ट लगवानी होगी। इसके बाद राजस्व निरीक्षक से संस्तुति करानी होगी। फिर उपजिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद उनके टोकन जारी किए जाएंगे। ----------- किसानों को क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर लेखपाल से रिपोर्ट लगानी होगी। इसके बाद किसानों को मोबाइल फोन पर संदेश के माध्यम से गेहूं बेचने की तिथि दी जाएगी। मनोज कुमार सरोज, तहसीलदार ---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed