फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   10 people positive find in lalitpur

10 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले, संख्या पहुंची 3095

Sun, 29 Nov 2020 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
10 people positive find in lalitpur
ललितपुर। वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शनिवार को हुई जांच के दौरान 10 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को लेकर तमाम तरीके से जागरूक किया जा रहा है। जिसमें बगैर मास्क के वाहन चलाने वालों के चालान कर राशि वसूल की जा रही है। इनसे सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है। लेकिन इसके बाद भी संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 1653 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें बीते दिनों की आरटीपीसीआर किट के आए सैपलों की रिपोर्ट में सात व एंटीजन की रिपोर्ट में तीन व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी दो व्यक्ति, कटराबाजार निवासी एक संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में तहसील तालबेहट के ग्राम चुरावनी निवासी तीन, तहसील मड़ावरा के कस्बा निवासी दो और महरौनी के कस्बा निवासी दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में आठ को एल- 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है। एक संक्रमित में लक्षण मिलने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया। एक संक्रमित अन्य जनपद का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
1687 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी
अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3095 पहुंच गई है। हालांकि 2952 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इनमें 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 97 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। चार दिनों से आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए 1687 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
--------
शनिवार को विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शनों से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में दस व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को उपचार मुहैया कराया जा रहा है।

- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
------
छह संक्रमित क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन
ललितपुर। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किए गए हैं। इनमें शहर के मोहल्ला आजादपुरा के दो संक्रमित क्षेत्र, रावतयाना के एंब्रोसिया कॉलोनी, तालबपुरा, रावतयाना व ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक जखौरा के ग्राम महर्रा आदि संक्रमित क्षेत्र माइक्रो कंटेनमेंट जोन क्षेत्र बने हैं। संक्रमित क्षेत्र में बगैर जांच के किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने व बाहर आने की अनुमति नही हैं। इसके अलावा मोहल्ला चौबयाना, आजादपुरा के दो संक्रमित क्षेत्र, घुसयाना व रावतयाना के संक्रमित क्षेत्र में 14 दिन तक संक्रमित न मिलने पर कंटेनमेंट जोन हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed