फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1.20 caror se banega govans aashry istal

1.20 करोड़ से बनेगा गोवंश आश्रय स्थल

Sat, 15 Jun 2019 02:26 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 15 Jun 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
1.20 caror se banega govans aashry istal
aasrh isthal in lalitpur - फोटो : amar ujala, lalitpur news
ग्राम भौंरसिल में स्थायी गोवंश वन विहार / आश्रय स्थल बनाने के लिए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को भूमिपूजन किया। इस आश्रय स्थल पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने जनपद में स्थापित कल्यानपुरा गोवंश आश्रय स्थल के मॉडल को आदर्श मॉडल के रूप में स्वीकार किया है। कल्यानपुरा गोवंश आश्रय स्थल की तर्ज पर प्रदेश के सभी जनपदों में गोवंश आश्रय स्थल स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। जनपद में प्रत्येक राजस्व ग्राम में भूसा बैंक की स्थापना की गई है, जिसमें संबंधित राजस्व ग्राम के लेखपाल की ओर से प्रत्येक किसान से कम से कम एक क्विंटल भूसा प्राप्त कर भूसा बैंक में सुरक्षित रखा जाता है। प्रदेश सरकार ललितपुर में स्थापित किए जा रहे भूसा बैंक की तर्ज पर पूरे प्रदेश में भूसा बैंक स्थापित करने का शासनादेश जारी करेगी। उन्होंने कहा कि हम 39 हजार गोवंशों को संरक्षित करने की स्थिति में आ चुके हैं। इसके लिए जन सहभागिता आवश्यक है।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कहा कि गौवंश वन विहार की स्थापना भौंरसिल ग्राम के लिए सौभाग्य की बात है। भूसा गोदाम में भूसा एकत्र करने में सभी किसान भाई योगदान करें। साथ ही गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना से सड़क पर आवारा घूमने वाले अन्ना गोवंशों को संरक्षण मिलेगा और सड़क दुर्घटनाएं भी कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके शाक्य ने कहा कि जिले में दो स्थायी गोवंश आश्रय स्थल बन रहे हैं, एक अमझरा घाटी और दूसरा ग्राम भौंरसिल में। दोनों आश्रय स्थलों के निर्माण के लिए सरकार की ओर से 01 करोड़ 20 लाख प्रति आश्रय स्थल के हिसाब से राशि उपलब्ध कराई जा रही है। यह आश्रय स्थल जिस भूमि पर बनाए जा रहे हैं, वह भूमि पूरी तरह से पशु पालन विभाग के अधिग्रहण में होगी।

ग्राम भौंरसिल में गौवंश आश्रय स्थल का निर्माण कुल 51.06 एकड़ भूमि पर होना है, जिसके एक तिहाई भाग में गोवंश रहेंगे तथा दो तिहाई भाग चारा के लिए संरक्षित होगी। इस गोवंश आश्रय स्थल में 2000 गोवंश संरक्षण की क्षमता है।

कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय के लैब असिस्टेंट सुख सिंह यादव निवासी ग्राम लखनपुरा ने गौवंश आश्रय स्थल के लिए पांच लाख रुपये का चेक जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान उपायुक्त स्वत: रोजगार इंद्रमणि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed