फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakshmi Pujan time on diwali

Diwali: स्थिर लग्न में पूजन करने से मां लक्ष्मी का घर में होता है वास, ये है शुभ मुहूर्त

Sun, 27 Oct 2019 01:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 27 Oct 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi Pujan time on diwali
goddess laxmi
कार्तिकेमास्यामावस्या तस्यां दीपप्रदीपनम्, शालाय ब्रह्मण: कुर्यात् स गच्छेत परंम पदम्।। ब्रह्मपुराण में लिखा है कि कार्तिक की अमावस्या को अर्द्धरात्रि के समय लक्ष्मी महारानी सद् गृहस्थों के घरों में विचरण करती हैं। दीपमालिका से लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और स्थायी निवास करती हैं।
विज्ञापन


अमावस्या प्रदोषकाल से आधी रात तक रहने वाली श्रेष्ठ होती है यदि आधी रात तक न रहे तो प्रदोषव्यापिनी लेना चाहिए। स्थिर लग्न में पूजन करने से मां लक्ष्मी का आपके घर में वास होता है। ज्योतिषाचार्य गणेश प्रसाद मिश्र के अनुसार कार्तिक कृष्ण अमावस्या को संकल्प के साथ व्रत रखें।
विज्ञापन

 

शाम को स्नान के उपरांत वेदी बनाकर अक्षतादि से अष्टदल लिखें और उस पर लक्ष्मी का स्थापन करें। कार्तिक मास की अमावस्या को मां लक्ष्मी, भगवान गणेश का पूजन करने का विधान है। मां लक्ष्मी का पूजन स्थिर लग्न में करना चाहिए। गणेश जी के दाहिने भाग में माता महालक्ष्मी को स्थापित करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मोक्ष की प्राप्ति के लिए वामावर्त सूंड़ वाली, लौकिक भौतिक सुख की कामना के लिए दक्षिणावर्त सूंड़ वाली भगवान गणेश की प्रतिमा घर में स्थापित करना चाहिए। अमावस्या रविवार को दिन में 11 बजकर 51 मिनट पर लग रही है। यह प्रदोष काल में मिल रही है। अमावस्या 28 अक्तूबर को दिन में 9:44 बजे तक है जो प्रदोष काल में नहीं मिल रही है।

लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

Lakshmi Pujan time on diwali
diwali - फोटो : diwali
ज्योतिषाचार्य पं. दीपक मालवीय के अनुसार धर्मशास्त्रों में दीपावली के पूजन में प्रदोष काल अति महत्वपूर्ण होता है। धर्मशास्त्रोक्त दीपावली प्रदोष काल एवं महानिशीथ काल व्यापिनी अमावस्या में है।

प्रदोष काल का महत्व गृहस्थों एवं व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण होता है और महानिशीथ काल का तान्त्रिकों के लिए उपयुक्त होता है। इस साल अमावस्या व्यापिनी महानिशीथ काल प्राप्त हो रहा है। वैसे महानिशीथ काल की पूजा मध्यरात्रि 12:40 से 2 बजे के मध्य की जा सकती है।


ये है प्रदोष काल
दिन-रात के संयोग काल को ही प्रदोष काल कहते हैं, जहां दिन विष्णुस्वरूप हैं वहीं रात माता लक्ष्मी स्वरूपा हैं। दोनों के संयोग काल को ही प्रदोष काल कहा जाता है। इस प्रकार प्रदोष काल में दीपावली पूजन का श्रेष्ठ विधान है और प्रदोष काल में ही दीप प्रज्जवलित करना उत्तम फ ल दायक होता है। स्थिर लग्न में पूजा करना लाभप्रद होता है।


प्रदोष काल शाम 05:19 से 07: 53 बजे तक रहेगा। 
पूजन एवं खाता पूजन हेतु शुभ मुहूर्त स्थिर लग्न वृश्चिक दिन में 07:59 बजे से लेकर 10:16 तक
कुम्भ स्थिर लग्न दिन  में 2:09 से 3: 40 तक
वृष स्थिर लग्न रात्रि 6:45 से 8:41 तक विद्यमान रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed