फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youths flock to the plain districts of the far west for Myadi police recruitment

Lakhimpur Kheri News: सुदूर पश्चिम के मैदानी जिलों में म्यादी पुलिस भर्ती के लिए उमड़े युवा

Sun, 18 Jan 2026 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Youths flock to the plain districts of the far west for Myadi police recruitment
धनगढ़ी जिला पुलिस कार्यालय में म्यादी पुलिस भर्ती के लिए लगी लाइन। स्रोत: प्रशासन
धनगढ़ी (नेपाल)। पांच मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा निर्वाचन की सुरक्षा को लेकर सुदूर पश्चिम प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए म्यादी पुलिस की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आवेदनों के आंकड़ों ने प्रशासन के सामने एक अलग ही तस्वीर पेश की है।
विज्ञापन

तराई के जिलों कैलाली और कंचनपुर में युवाओं ने भर्ती के लिए भारी उत्साह दिखाया। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में आवेदकों की संख्या सरकारी कोटे के मुकाबले बेहद कम रही है। कैलाली जिला पुलिस के डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश भर के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नेपाल पुलिस और एपीएफ के साथ 13,669 म्यादी पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए कुल 16,193 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सबसे अधिक होड़ कैलाली और कंचनपुर में देखने को मिली। कैलाली में 3,576 पदों के लिए 5,151 युवाओं ने फॉर्म भरे हैं, जबकि कंचनपुर में 2,035 पदों के मुकाबले 2,906 आवेदन जमा हुए हैं।
विज्ञापन

18 से 55 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों में इस भर्ती को लेकर काफी उत्साह देखा गया। मैदानी इलाकों के विपरीत सुदूर पश्चिम के पहाड़ी जिलों में युवाओं की अरुचि प्रशासन के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार बझांग में जहां 1,484 म्यादी पुलिस कर्मियों की जरूरत थी। वहां मात्र 38 लोगों ने ही आवेदन किया। इसी तरह डोटी में 1,040 के कोटे पर सिर्फ 90 और डडेलधुरा में 944 के मुकाबले केवल 137 आवेदन आए। अछाम और बैतड़ी जैसे जिलों में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आवेदकों की संख्या कोटे के दसवें हिस्से तक भी नहीं पहुंच सकी है। पहाड़ी जिलों में पदों की तुलना में आवेदकों की यह भारी कमी चुनावी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रही है। डीएसपी राजकुमार सिंह के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। चयनित जवानों को विशेष प्रशिक्षण के बाद मतदान स्थलों पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed