{"_id":"64aaf2bd1bd833ec520c7c3d","slug":"youths-bike-stolen-from-indira-manoranjan-forest-gate-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-1045-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: इंदिरा मनोरंजन वन गेट से युवक की बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: इंदिरा मनोरंजन वन गेट से युवक की बाइक चोरी
विज्ञापन
महेवागंज। इंदिरा मनोरंजन वन पार्क में परिवार के साथ घूमने गए युवक की बाइक चोरी हो गई।
मोहल्ला काशीनगर निवासी प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र नागेश्वर ने बताया कि शनिवार को परिवार के साथ इंदिरा मनोरंजन पार्क टहलने गये थे। बाइक पार्किंग में खड़ी कर दी और अंदर टहलने चले गये। करीब एक घंटे बाद जब वापस आये तो बाइक गायब देख दंग रह गये।
शनिवार को बाइक चोरी की घटना से विभाग और पुलिस की किरकिरी हुई। पुलिस ने पार्क की देख रेख में लगे कर्मियों को आने जाने वालों की इंट्री करने की हिदायत दी। सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगते देख पुलिस ने महिला और पुरुष होमगार्डों की ड्यूटी लगा दी। शारदा नगर रेंज के फारेस्टर नागेंद्र पांडेय ने बताया कि पार्क गेट के बाहर से बाइक चोरी हुई है। पार्क की लगातार देखरेख की जा रही है। संवाद