{"_id":"60fb06aa8ebc3e584b26e28a","slug":"youths-beat-up-a-woman-enrolling-for-the-vaccine-lakhimpur-news-bly4540295141","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन लगाने के लिए नामांकन कर रही महिला से युवकों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन लगाने के लिए नामांकन कर रही महिला से युवकों ने की मारपीट
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे युवकों ने होमगार्ड से भी की अभद्रता
विज्ञापन
पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया, दो की तलाश जारी
फरधान। सीएचसी फरधान में शुक्रवार को टीकाकरण के लिए नामांकन कर रही महिला सीएचओ से लखीमपुर से आए युवकों का विवाद हो गया। युवकों ने टीम के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की। इससे वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे होमगार्ड से भी युवकों ने अभद्रता की। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है।
टीकाकरण के दौरान शाम चार बजे लखीमपुर से कुछ युवक वैक्सीन लगवाने सीएचसी पहुंचे। पंजीकरण कर रही सीएचओ नेहा ने सभी को लाइन से आने के लिए कहा। इस पर युवकों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे नेहा को चोटें आने के साथ उनका चश्मा तक टूट गया। बताते हैं कि ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों से भी युवकों ने अभद्रता की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि दो लोग भाग निकले।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी हैं। वहीं, प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने मारपीट से ही इनकार कर दिया। बताया कि जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर से आए कुछ युवकों ने पंजीकरण कर रही सीएचओ से मारपीट की है। अन्य स्टाफ से भी गाली गलौज की गई है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
-डॉ. अमित बाजपेई, सीएचसी अधीक्षक फरधान
विज्ञापन
पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया, दो की तलाश जारी फरधान। सीएचसी फरधान में शुक्रवार को टीकाकरण के लिए नामांकन कर रही महिला सीएचओ से लखीमपुर से आए युवकों का विवाद हो गया। युवकों ने टीम के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की। इससे वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे होमगार्ड से भी युवकों ने अभद्रता की। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है।