फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth should not worry about interview, ITI will provide training

Lakhimpur Kheri News: साक्षात्कार को लेकर न घबराएं युवा, आईटीआई देगा प्रशिक्षण

Mon, 08 Apr 2024 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Youth should not worry about interview, ITI will provide training
लखीमपुर खीरी। अक्सर नौकरी के दौरान होने वाले साक्षात्कार को लेकर युवाओं को घबराहट होती है। बेहतर तरीके से खुद को अधिकारियों के सामने पेश न कर पाने की वजह से युवा नौकरी पाने से वंचित रह जाते हैं। आईटीआई अब ऐसे युवाओं को प्रशिक्षण देगा।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण रोज तीन घंटे तक चलेगा। प्रशिक्षण उन्नति योजना के तहत कराया जाएगा, जो आज से शुरू होगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य यज्ञदेव सिंह ने बताया कि आज से शुरू होने वाले प्रशिक्षण में युवाओं के पर्सनालिटी डवलपमेंट, बेहतर कम्यूनिकेशन, बाडी लैंग्वेज के अलावा साक्षात्कार से जुड़ी तमाम जानकारियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद निपुण हुए युवाओं को उद्योगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इससे युवाओं को आगामी साक्षात्कार और नौकरियों के बारे में जानकारियों मिलती रहेंगी। प्रशिक्षण दो बैच में कराया जाएगा, प्रति बैच तीन घंटे चलेगा। अभी तक 60 के करीब युवाओं ने इस प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed