फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth raised awareness about the environment by pedaling

Lakhimpur Kheri News: पैडल चलाकर युवाओं ने जगाई पर्यावरण की अलख

Wed, 03 Jun 2026 10:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 03 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Youth raised awareness about the environment by pedaling
पलिया में मेरा युवा भारत के बैनर तले रैली में शामिल प्रतिभागी। संवाद
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां/अलीगंज। विश्व साइकिल दिवस पर बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में साइकिल रैलियां निकालकर लोगों को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मोहम्मदी में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला के मार्गदर्शन में युवा मंडल मूड़ा गालिब ने साइकिल रैली निकाली। सेंट सोल्जर पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दलजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली मूड़ा गालिब पेट्रोल पंप से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सेंट सोल्जर स्कूल पहुंची। इस दौरान मोहित गुप्ता, गौरव सिंह, मुकेश वाजपेई, रमेश यादव, डॉ. अमीर हसन, गौरव यादव, शोभित यादव, महावीर वर्मा, छत्रपाल और रोहित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

पलियाकलां में मेरा युवा भारत के बैनर तले कमल चौराहे से साइकिल रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई अनुज कुमार और दुधवा की मोटिवेटर नाजरून निशा ने की। युवाओं ने राहगीरों और दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा साइकिल उपयोग के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर 50 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज क्षेत्र के कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से साइकिल रैली निकाली गई। कार्यवाहक कृषि अधिष्ठाता डॉ. अरुण कुमार और सह-प्राध्यापक डॉ. आनंद कुमार पांडे ने रैली को रवाना किया। विद्यार्थियों ने अच्छे स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सतत परिवहन का संदेश दिया।

पलिया में मेरा युवा भारत के बैनर तले रैली में शामिल प्रतिभागी। संवाद

पलिया में मेरा युवा भारत के बैनर तले रैली में शामिल प्रतिभागी। संवाद

पलिया में मेरा युवा भारत के बैनर तले रैली में शामिल प्रतिभागी। संवाद

पलिया में मेरा युवा भारत के बैनर तले रैली में शामिल प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed