{"_id":"6a57c5073f676b18200124b3","slug":"youth-jumps-into-sharda-canal-goes-missing-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-179960-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शारदा नहर में युवक ने लगाई छलांग, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शारदा नहर में युवक ने लगाई छलांग, लापता
Wed, 15 Jul 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
नहर किनारे खड़े ग्रामीण।संवाद
निघासन। पढ़ुआ चौराहे के पास शारदा नहर में बुधवार दोपहर बंगाली कॉलोनी निवासी लालाराम (40) पुत्र राजाराम ने छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह कुछ देर पानी में दिखाई दिए, फिर तेज बहाव और गहराई के कारण लापता हो गए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर नहर और आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी है।
पढ़ुआ गांव स्थित बंगाली कॉलोनी निवासी लालाराम बुधवार दोपहर किसी काम से पढ़ुआ आए थे। उन्होंने पढ़ुआ पुल के पास शारदा नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, छलांग लगाने के बाद वह कुछ देर पानी में गोते खाते दिखाई दिए, लेकिन देखते ही देखते लापता हो गए।
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। युवक के नहर में डूबने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन
परिजनों ने पढ़ुआ थाने में तहरीर देकर बताया कि लालाराम काम के सिलसिले में पढ़ुआ गए थे। बाद में उन्हें नहर में डूबने की सूचना मिली। क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि पढ़ुआ थाने में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस नहर सहित आसपास के क्षेत्रों में युवक की तलाश कर रही है।