फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth in mysterious circumstances Ate poison , death

संदिग्ध हालात में युवक  ने खाया जहर, मौत

Sun, 29 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर। Updated Sun, 29 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Youth in mysterious circumstances Ate poison , death
जहर - फोटो : फाइल फोटो
पांच दिनों से दोस्त के घर पर रुका था पप्पू 
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव ज्ञानपुर स्थित अपने दोस्त के घर रह रहे थाना ईशानगर के गांव जठेरा निवासी 35 वर्षीय पप्पू ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोस्त ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने अज्ञात लोगों पर जहर देकर मार डालने की आशंका जताई है। 

गांव जठेरा निवासी पप्पू पांडेय पांच दिनों से गांव ज्ञानपुर निवासी अपने दोस्त के घर पर रुका था। शनिवार को संदिग्ध हालात में पप्पू ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोस्त ने पप्पू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के भतीजे पुष्कर पांडेय ने बताया कि उनके चाचा पप्पू पांडेय की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर निवासी एक व्यक्ति से अच्छी दोस्ती थी। पप्पू का दोस्त के घर आना जाना था। कई-कई दिन तक दोस्त के घर रुकते थे। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी ने उनके चाचा को जहर देकर मार डाला है। अस्पताल के मेमो पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार वालों ने अब तक किसी के खिलाफ कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed