फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth going from Delhi to brother-in-law's house, victim of poisoning, admitted

दिल्ली से बहनोई के घर गोला जा रहा युवक जहरखुरानी का शिकार, भर्ती

Tue, 08 Mar 2022 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
Youth going from Delhi to brother-in-law's house, victim of poisoning, admitted
जहरखुरानी का शिकार युवक अस्पताल में भर्ती।
लखीमपुर जीआरपी ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। दिल्ली से अपने बहनोई के घर गोला जा रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। युवक के पास से मोबाइल और नकदी भी गायब थी। ट्रेन में बेहोशी की हालत में पड़े युवक की सूचना लखीमपुर जीआरपी को मिली, तो जीआरपी ने युवक को ट्रेन से उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
हरदोई के कस्बा शाहाबाद का निवासी 25 वर्षीय नफीस दिल्ली में कंप्यूटर की कोचिंग करता है। नफीस की बहन की शादी गोला क्षेत्र के गांव मुर्तिहा से हुई थी। कोचिंग से छुट्टी मिलने के बाद नफीस अपनी बहन के घर जा रहा था। रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम 6:30 बजे ट्रेन में सवार होकर सुबह वह लखनऊ पहुंचा। चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर जाकर उसने खाना पीना खाया, जिसके बाद लखनऊ से गोला जाने वाली ट्रेन में सुबह 6:30 बजे वह सवार हुआ।
विज्ञापन

नफीस ने बताया कि उसने ट्रेन में चाय पी थी, जिसके बाद से उसको कोई भी होश नहीं रहा। जब उसे होश आया तो वह जिला अस्पताल में अपने रिश्तेदारों के साथ था। वहीं इस मामले पर जब जीआरपी एसओ शिवआश्रम राम ने बताया उन्हें जानकारी मिली कि लखनऊ से मैलानी जाने वाली ट्रेन में नफीस बेहोशी के हालत में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी रुकने के बाद पुलिस द्वारा उसे गाड़ी से उतारा गया। टिकट पर जो नंबर पड़ा था उस नंबर पर सूचना परिवार वालों को दी गई। आनन-फानन में नफीस को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जिससे उसकी जान बच सके नफीस के बयान के अनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed