फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth dies of dengue, treatment underway in Lucknow

Lakhimpur Kheri News: युवक की डेंगू से मौत, लखनऊ में चल रहा था इलाज

Mon, 05 Aug 2024 03:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of dengue, treatment underway in Lucknow
खीरी टाउन। नगर पंचायत के मोहल्ला कटरा निवासी युवक की डेंगू से मौत हो गई। जिले में राहत न मिलने पर परिजन युवक को लखनऊ ले गए थे। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। एक अन्य युवक का लखनऊ में इलाज चल रहा है। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। संदिग्ध मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला डीहपुर के सभासद हाजी मुन्ना ने बताया कि कटरा निवासी नवाब अली के पुत्र नौशाद अली (35) को 31 जुलाई को बुखार आया था। परिजनों ने बताया कि नौशाद को कस्बे के एक डॉक्टर को दिखाया और जांच कराई तो डेंगू के लक्षण मिले। परिवार के लोग उसे बलरामपुर अस्पताल लखनऊ लेकर गए। वहां भी जांच में डेंगू पाया गया।
विज्ञापन

करीब पांच घंटे भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने मेडिकल कॉलेज न ले जाकर लखनऊ के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। निजी अस्पताल में रविवार को सुबह नौशाद अली की मौत हो गई। इसके अलावा मोहल्ला बाजार निवासी गुड्डू गोले खान के भतीजे में भी डेंगू की पुष्टि हुई। लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खीरी के प्रभारी डॉक्टर ताजुद्दीन ने बताया कि बरसात का मौसम चल रहा है। आसपास सफाई रखें, यदि बुखार की शिकायत होती है, तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करवाएं। बुखार आने पर लापरवाही न बरतें, घर के आसपास भरा हुआ पानी न रखें। इसका मच्छर साफ पानी में पनपता है। मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed