फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth dies after being crushed by a tree

पेड़ से दबकर युवक की मौत

Sat, 05 Feb 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being crushed by a tree
गमजदा घरवाले।
तेज हवा के साथ बारिश में गिरा था पेड़, नीमगांव के करनपुर का था मृतक
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के खड़गपुर मोड़ पर बृहस्पतिवार रात पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। सुबह शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना नीमगांव क्षेत्र के सुजौलापुर गांव में शुक्रवार को खड़गपुर मोड़ पर एक युवक का शव पेड़ के नीचे दबा मिलने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव पेड़ के नीचे से निकलवाया जिसकी पहचान न होने पर आस पास के ग्रामीणों को बुलवाया तो क्षेत्र के लिए गोकरन ने मृतक की पहचान अपने 26 वर्षीय पुत्र आकाश सिंह के रूप में की। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र आकाश सिंह बृहस्पतिवार शाम को घर से लालहनपुर तिराहा जाने की बात कहकर गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक आकाश सिंह की मौत घर वापस जाते समय तेज हवा के साथ बारिश में पेड़ गिरने से उसके नीचे दबने से हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed