फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth committed suicide by hanging, suicide note recovered

Lakhimpur Kheri News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

Fri, 01 Mar 2024 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Youth committed suicide by hanging, suicide note recovered
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में प्राइवेट फर्म में काम करने वाले युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड नोट में युवक ने किसी बात को लेकर परेशान होने की बात लिखी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की कनौजिया कालोनी में किराये के मकान में रह रहे कानपुर के यशोदानगर निवासी विवेक कुछ दिन पहले ही लखीमपुर आया था। विवेक एक प्राइवेट फर्म में फील्ड वर्क का काम करता था। बताया जाता है कि बुधवार की देरशाम काम से लौटने के बाद विवेक ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक विवेक के चाचा बदन सिंह ने बताया कि भतीजे को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में युवक ने किसी परेशानी से आजिज आकर आत्महत्या की बात कही है। किसी पर कोई आरोप नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed