फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth beaten to death in a dispute over water filling

पानी भरने को लेकर विवाद में युवक की पीटकर हत्या

Thu, 30 Dec 2021 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death in a dispute over water filling
रामचंद्र उर्फ कल्लू (फाइल फोटो)
सेमरावां गांव में हुई घटना में युवक की मां और बहन भी हुईं जख्मी
विज्ञापन

मितौली। थाना क्षेत्र के सेमरावां गांव में बुधवार शाम एक युवक की धारदार हथियार और लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। बताते हैं कि गांव के नल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में युवक की जान चली गई। लोग युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक की मां और बहन को भी चोटें आई हैं।
मितौली थाना क्षेत्र के सेमरावां गांव के रहने वाले रामचंद्र उर्फ कल्लू (25) पुत्र संतराम का बुधवार देर शाम गांव के ही लोगों से विवाद हो गया। बताते हैं कि मृतक के दरवाजे पर उसका खुद का नल लगा है। बुधवार शाम गांव के ही सर्वेश की पत्नी पिंकी नल पर पानी लेने आई थी मृतक की मां चमेली देवी ने इसका विरोध किया तो मामला और बढ़ गया।
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि इसी दौरान मृतक रामचंद्र उर्फ कल्लू बाजार से आ गया। कल्लू ने जब अपनी मां की बात का समर्थन किया तो गांव के ही मिश्री, अवधेश, सर्वेश, शिवम, सोनू, पिंकी व कमल नयन आदि धारदार हथियार व लाठी डंडों से हमलावर हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने रामचंद्र की धारदार हथियार व लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। वहीं मृतक की मां चमेली देवी व बहन रताना देवी को भी चोटें आईं। रामचंद्र को मितौली सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मितौली सुनीत कुमार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए है और मामले की जांच पड़ताल में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला पानी भरने को लेकर विवाद का ही सामने आ रहा है। पुलिस सक्रियता से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- अभय प्रताप मल्ल, सीओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed