Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth acquitted of rape and kidnapping charges

Lakhimpur Kheri News: दुष्कर्म और अपहरण के आरोपों से युवक दोषमुक्त

Sun, 01 Nov 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Youth acquitted of rape and kidnapping charges
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। मैगलगंज थाना क्षेत्र के वर्ष 2017 के एक मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट), कोर्ट नंबर-12 ने आरोपी रामजी उर्फ अंकित को अपहरण, शादी के लिए विवश करने और दुष्कर्म के आरोपों से दोषमुक्त कर दिया। अदालत ने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष घटना के समय पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से कम साबित नहीं कर सका।
अदालत ने पाया कि स्कूल के प्रवेश रजिस्टर में जन्मतिथि दर्ज कराने का आधार प्रमाणित नहीं हुआ। प्रधानाचार्य ने स्वीकार किया था कि प्रवेश के समय पिता से जन्मतिथि का कोई प्रमाणपत्र नहीं मांगा गया था। वहीं, 29 अप्रैल 2017 के चिकित्सीय आयु प्रमाणपत्र में पीड़िता की उम्र 18 से 20 वर्ष दर्ज थी। अदालत ने आयु निर्धारण में दो वर्ष के अंतर की संभावना को ध्यान में रखते हुए घटना के समय पीड़िता को बालिग माना।
विज्ञापन



पीड़िता ने अदालत में बयान दिया कि उसका आरोपी से प्रेम प्रसंग था और दोनों की शादी तय हुई थी। परिवार के कुछ सदस्यों के विरोध के कारण शादी की बात बिगड़ने पर वह 14 अप्रैल 2017 को अपनी मर्जी से आरोपी के साथ चली गई थी। उसने संकटा देवी मंदिर में शादी करने और आरोपी के साथ पति-पत्नी की तरह रहने की बात कही। पीड़िता ने बहला-फुसलाकर ले जाने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोपों से भी इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने आरोपी पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था, लेकिन अदालत ने पाया कि उन्होंने घटना स्वयं नहीं देखी थी। मां के बयान में भी विरोधाभास था। चिकित्सीय परीक्षण में पीड़िता के शरीर पर चोट या जबरदस्ती के निशान नहीं मिले। अदालत ने कहा कि मेडिकल साक्ष्य से भी लैंगिक उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई। मामले में विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट भी पत्रावली पर उपलब्ध नहीं थी। इन तथ्यों के आधार पर अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोप संदेह से परे साबित करने में विफल रहा।



विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) वीरेन्द्र नाथ पांडेय ने 29 अक्तूबर को सुनाए फैसले में आरोपी रामजी उर्फ अंकित निवासी इटारा, थाना मैगलगंज को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article