फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   youngman death in police costody case

पुलिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने को घर वालों ने शुरू किए प्रयास

Tue, 25 Feb 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
youngman death in police costody case
ममरी (लखीमपुर खीरी)। हैदराबाद पुलिस की हिरासत में उदयपुर के युवक विवेक वर्मा की मौत का मामला गरमा गया है। गांव पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह से परिवार वालों ने कहा कि विवेक की मौत फंदा लगने से नहीं बल्कि पुलिस की पिटाई से हुई है, जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता, तब तक उन्हें शांति नहीं मिलेगी। वह इसके लिए पुलिस महानिरीक्षक और मुख्यमंत्री तक का दरवाजा खटखटाएंगे। इधर जांच अधिकारी सीओ मितौली मृतक के परिवार वालों का बयान दर्ज करने चौथे दिन भी गांव नहीं पहुंचे। विवेक की मौत को लेकर गांव में चौथे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह उदयपुर गांव पहुंचे। परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। उन्हें ढांढस बंधाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

असली मामले को छिपा रही पुलिस: संदीप
मृतक विवेक के भाई संदीप कुमार का कहना है कि पुलिस असली मामले को छिपा रही है। दोषी पुलिसकर्मियों को बचाने का प्रयास चल रहा है। जांच अधिकारी गांव झांकने तक नहीं आए हैं। विवेक की मौत फंदा लगाने से नहीं हुई है, उसे पुलिस ने पीट कर मार डाला है। लेकिन वह इस मामले में चुप बैठने वाले नहीं हैं शीघ्र ही दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज न हुई तो वह डीजीपी से लेकर मुख्यमंत्री तक का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। लोक जनसंघर्ष पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पूरे मामले की जांच की मांग की है। इस मौके पर हरिशरण, रूपचंद, दुजईलाल गौतम, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।

एसपी ने घटना की विवेचना उन्हें सौंपी है। अपरिहार्य कारणों अभी वह उदयपुर गांव और हैदराबाद थाने नहीं पहुंच पाए हैं। परिवार वालों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष विवेचना की जाएगी, जो भी पुलिसकर्मी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। - सुतांशू कुमार, सीओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed