फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young scientist Munir received an award at Oxford University

Lakhimpur Kheri News: युवा वैज्ञानिक मुनीर को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में मिला अवॉर्ड

Sat, 22 Mar 2025 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Young scientist Munir received an award at Oxford University
अवॉर्ड के साथ मुनीर। स्रोत: मुनीर
लखीमपुर खीरी। शोध और नवाचारों के लिए शहर के युवा वैज्ञानिक मुनीर खान को लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में यंग इनोवेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2025 से नवाजा गया है।
विज्ञापन

उनके अद्वितीय योगदान ने न केवल वैज्ञानिक समुदाय को प्रभावित किया, बल्कि उन्होंने नई दिशा भी दिखाई है। मुनीर बेहजम ब्लॉक के गौरिया निवासी हैं। मुनीर की यह सफलता जिले के लिए गर्व की बात है और उनकी कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है।
विज्ञापन


यह अवार्ड उन्हें 21 मार्च को दुनियाभर में प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन में दिया गया। इसके बाद उन्हें कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने के लिए भी बुलाया गया है। वह 24 मार्च को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनीर ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि वह पुरस्कार लेने के लिए अमेरिका से लंदन बुलाए गए थे। उन्होंने बताया कि यह अवॉर्ड युवाओं द्वारा किए गए नवाचारों (विशेष शोध) के लिए हर साल दिया जाता है। जिनका शोध दुनिया की एक बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। यह अवॉर्ड 30 वर्ष से कम आयु के शोधार्थियों को दिया जाता है।

मुनीर वर्तमान में अमेरिका की हाॅर्वर्ड यूनिवर्सिटी में पिछले दो वर्ष से कैंसर के इलाज में प्रयुक्त होने वाले सेंसर पर काम कर रहे हैं। वह 2024 के मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले प्रोफेसर गैरी रूवकोन की रिसर्च लैब में कार्य कर रहे हैं।

मुनीर की विशेष उपलब्धियां

वर्ष 2013 में मुनीर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा युवा वैज्ञानिक सम्मान से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा 2017 में फ्रांस सरकार द्वारा उन्हें चारपाक फेलोशिप प्रदान की गई थी। उन्होंने तीन महीने तक फ्रांस के एक्सलिम रिसर्च इंस्टीट्यूट में अनुसंधान किया। 2024 में उन्हें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान द्वारा युवा वैज्ञानिक सम्मान से सम्मानित किया गया।

कैंसर के इलाज में शोध ला सकता है क्रांति

मुनीर खान का यह पुरस्कार न केवल उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का परिचायक है, बल्कि यह भारत और अमेरिका दोनों देशों के लिए गर्व का विषय भी है। उनका यह शोध आने वाले समय में कैंसर के इलाज में एक बड़ी क्रांति ला सकता है।


परिवार में खुशी का माहौल

मुनीर को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सम्मान मिलने के बाद उनके परिवार में एक खुशी का माहौल है। मुनीर की सफलता पर उनकी मां जाफरी बेगम गौरवान्वित हैं। अपने सबसे छोटे बेटे की इस बड़ी उपलब्धि पर उन्होंने खुशी में मिठाई बांटी और परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर यह खुशी मनाई। मुनीर के पांच भाइयों में भी उनकी इस सफलता पर खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed