फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young people are getting corona vaccine with enthusiasm

जोश के साथ युवा लगवा रहे कोरोना का टीका

Fri, 04 Jun 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Young people are getting corona vaccine with enthusiasm
लखीमपुर खीरी। कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच धारण करने के लिए युवा बेहद उत्साहित हैं। इसके लिए सुबह ही केंद्रों पर पहुंचकर अपनी बारी आने पर वैक्सीनेशन करवा रहे हैं। बृहस्पतिवार को 1150 युवाओं ने टीकाकरण कराया। उधर, बुधवार से को-वैक्सीन की भी पहली डोज लगनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि टीकाकरण को लेकर युवा बेहद उत्साहित हैं। समय पर पहुंचकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। बृहस्पतिवार को 1400 के लक्ष्य के सापेक्ष 1150 युवाओं ने वैक्सीन लगवाई। उधर, 45 साल से अधिक उम्र के 4100 लोगों के टीका लगा। उन्होंने बताया कि बुधवार से को-वैक्सीन की भी पहली डोज लगनी शुरू हो गई। अभी तक इसकी सिर्फ दूसरी डोज लगाई जा रही है। वहीं 12 साल तक के बच्चों के माता पिता को सेठ एमआर जयपुरिया एवं अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन


स्थान- लक्ष्य- लगा टीका
जिला कोर्ट-50-50
कलक्ट्रेट-50-50
बीएसए कार्यालय-50-50
विकास भवन-50-50
जिला अस्पताल-150-138
महिला अस्पताल-130-110
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र गोटैयाबाग-100-93
सीएचसी बेहजम-100-76
पीएचसी कुंभी-120-100
सीएचसी मोहम्मदी-100-77
सीएचसी पलिया-100-90
सीएचसी फरधान-100-75
सीएचसी निघासन-100-67

12 साल तक के बच्चों के अभिभावकों का टीकाकरण केंद्र
सेठ एमआर जयपुरिया-100-59
अजमानी इंटरनेशन स्कूल-100-58

23 नए कोरोना संक्रमित मिले
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार को जनपद में 23 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 843 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिसमें 22 पॉजिटिव व 821 निगेटिव हैं। वहीं अन्य लैब व एंटीजन से एक पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। ब्लॉक लखीमपुर में तीन, बिजुआ में एक, धौरहरा में एक, मितौली में एक, निघासन में 10, फूलबेहड़ में चार, पलिया में तीन संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


23162 अब तक मिले कुल संक्रमित
22557 ठीक हुए मरीज
438 सक्रिय मरीजों की संख्या
253 अब तक कुल मृत्यु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed