फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man shot himself

Lakhimpur Kheri News: युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

Fri, 07 Feb 2025 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Young man shot himself
मृतक गौरव की फाइल फोटाे-स्रोत दोस्त
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली स्थित एक गांव निवासी युवक ने खुद को गोली मार ली। अचानक हुई तेज आवाज से परिजन युवक के कमरे की ओर दौड़े। परिजन अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना सुबह साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव रमुआपुरसत्ती निवासी गौरव वर्मा (25) पुत्र सर्वेश वर्मा बीते कुछ दिनों से परेशान था। मृतक ने यह बात अपने नजदीकी दोस्तों से भी बताई थी। शुक्रवार की सुबह गौरव ने घर पर रखी लाइसेंसी बंदूक से दाहिने माथे से सटाकर गोली मार ली, इससे उसकी मौत हो गई। मृतक का लालपुर में सरिया सीमेंट का बड़ा कारोबार है। पोस्टमॉर्टम पर मौजूद परिजनों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इन्कार किया।
विज्ञापन

वहीं, मोहल्ले क लोगों का कहना था कि मृतक गौैरव की शादी तय हो चुकी थी, लेकिन गौरव कहीं और शादी करना चाहता था। इसी को लेकर बीते दिनों घर वालों से भी विवाद हुआ था। परिजन मृतक की पसंद से शादी करने पर एतराज जता रहे थे। माना जा रहा है कि इसी बात को लेकर गौरव ने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि मोहल्ले के लोग किसी लड़की के साथ बातचीत होने और विरोध करने पर परिजनों से कहासुनी होने की बात कह रहे हैं। तहरीर नहीं मिली है। आत्महत्या को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

एक दोस्त से कहा था...शायद यह मेरी लास्ट सेल्फी हो

पोस्टमॉर्टम पर मौजूद मृतक गौरव के दोस्त ने बताया कि बृहस्पतिवार को मृतक गौरव ने दिन में कई बार कॉल की थी। व्यस्तता के चक्कर में बाद में बात करने की बात कही। इसके बाद गौरव दुकान पर ही आ गया, कुछ देर बैठने के बाद उसने एक सेल्फी लेने की बात कही। इस पर दोस्त ने अपने फोन में सेल्फी ली। सेल्फी लेने के बाद मृतक गौरव ने दोस्त से एकाएक कहा कि शायद यह मेरी आखिरी सेल्फी हो। यब बात सुनकर उसके दोस्त ने कारण पूछा तो वह कुछ बिना कहे दुकान से उठकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed