फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man shot dead three rounds of firing by attackers dispute over sugarcane

लखीमपुर खीरी: युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने की तीन राउंड फायरिंग, गन्ना तुलवाने को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 11 Jan 2022 11:17 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (लखीमपुर खीरी) Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 11 Jan 2022 11:17 PM IST
सार

सिकंद्राबाद गांव निवासी रामकुमार त्रिवेदी के पुत्र अशलेंद्र उर्फ शैलेंद्र त्रिवेदी (30) मंगलवार को ट्रैक्टर लेकर अपने ही परिवार के ही प्रिंस और अनमोल के साथ हैदराबाद थाना क्षेत्र के टेड़वा गांव अपनी बहन के यहां जा रहे थे।

विज्ञापन
Young man shot dead three rounds of firing by attackers dispute over sugarcane
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखीमपुर के थाना नीमगांव क्षेत्र के घुमराडीह पेट्रोल पंप पर मंगलवार शाम करीब चार बजे कुछ हमलावरों ने गोली मारकर अशलेंद्र उर्फ शैलेंद्र त्रिवेदी (30) की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि असलहों से लैस हमलावर तीन बाइकों से आए थे। पुरानी रंजिश को लेकर युवक को देखते ही हमलावरों ने उसपर फायरिंग शुरू कर दी। युवक के चेहरे पर गोली लगी। हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन


सिकंद्राबाद गांव निवासी रामकुमार त्रिवेदी के पुत्र अशलेंद्र उर्फ शैलेंद्र त्रिवेदी (30) मंगलवार को ट्रैक्टर लेकर अपने ही परिवार के ही प्रिंस और अनमोल के साथ हैदराबाद थाना क्षेत्र के टेड़वा गांव अपनी बहन के यहां जा रहे थे। रास्ते में धुमराडीह गांव स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए रुके। इसी बीच तीन बाइकों पर सवार हमलावर वहां पहुंच गए। पहला फायर ट्रैक्टर पर किया और दूसरा ट्रैक्टर पर सवार प्रिंस पर। लेकिन वह झुक गया जिससे बच गए। 
विज्ञापन


फायरिंग होते देख अशलेंद्र ट्रैक्टर से कूद कर पेट्रोल पंप के केबिन की तरफ भागे। इसी बीच हमलावरों ने गोली मारी जो अशलेंद्र के चेहरे पर लगी। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। इसके बाद हमलावर असलहे लहराते हुए फरार हो गए। मितौली के सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि घुमराडीह में हमलावरों की फायरिंग में सिकंदराबाद के युवक अशलेंद्र की मौत हुई है। हमलावरों की तलाश के लिए तीन थानों की पुलिस टीमें गठित की गई हैं। कारण और हमलावरों का पता नहीं चला है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed