फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man hits woman, dies

Lakhimpur Kheri News: युवक ने महिला को मारा बांका, मौत

Fri, 07 Feb 2025 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Young man hits woman, dies
मृतक पुष्पा की फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के ग्राम सलेमपुर निवासी एक युवक ने महिला पर बांके से प्रहार कर दिया। घटना में लहूलुहान हुई महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करते हुए आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सलेमपुर कोन निवासी रामलखन का पड़ोसी युवक संजू जायसवाल से विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले रामलखन की पत्नी पुष्पा (29) से जगह के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। हालांकि कुछ ही देर मामला शांत हो गया था। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि रामलखन और संजू जायसवाल के घर के बीच में एक पतला रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजू जायसवाल ने रास्ते पर घर का मलबा लगा दिया था, जिससे रास्ता बंद हो गया था। इसको लेकर पुष्पा ने पुलिस से शिकायत भी की थी।शुक्रवार की शाम पुष्पा अपने पति के साथ घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान सामने से संजू जायसवाल आया, उसके हाथ में बांका था। विवाद का अंदेशा लगा तो रामलखन घर के अंदर लाठी उठाने चला गया।
रामलखन के जाने के बाद पत्नी पुष्पा को अकेली देख संजू ने उस पर बांके से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला पर दो प्रहार किए। एक प्रहार उसकी गर्दन और दूसरा उसके सिर पर लगा। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। शोर शराबा सुनकर पति रामलखन सहित घर के अन्य परिजन बाहर आ गए। भीड़ एकत्र होते देख हमलावर मौके से फरार हो गया। घायल पुष्पा को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी टीम के साथ पहुंचे और घर के सदस्यों से पूछताछ की। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

----------------------------
घटना की सूचना पर पुलिस गई थी। पूछताछ के दौरान मामला पत्थर डालने को लेकर उपजे विवाद का निकला है। पुलिस तमाम पहलुओं पर घटना की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
रमेश कुमार तिवारी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed