फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   young man found dead on the roadside in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: सड़क किनारे मिला लापता युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने का आरोप, रिश्तेदार पर रिपोर्ट

Tue, 23 Jul 2024 04:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Jul 2024 04:25 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र में लापता युवक का शव सोमवार की रात सड़क किनारे पड़ा मिला। घटनास्थल पर उसकी बाइक भी खड़ी मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
young man found dead on the roadside in lakhimpur kheri
परमजीत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ इलाके में रविवार से लापता युवक परमजीत (22) का शव मंगलवार रात सुंदरवल में पुलिस चौकी और राइस मिल के पास मार्ग किनारे बरामद हुआ। वहीं उसकी बाइक और चाबी जेब में मिली। शव की हालत देख परिजन ने गोली मारकर हत्या कर शव यहां फेक जाने का आरोप लगाया। एक रिश्तेदार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि शव पर गोली का कोई जाहिरा निशान न होने की बात पुलिस कह रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फूलबेहड़ के सिसौरा ग्राम पंचायत के मजरा अटकोहना सलारपुर निवासी परमजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय गुरमुख सिंह रविवार दोपहर बाइक लेकर घर से निकाला था। शाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां ने नाते रिश्तेदारों को फोन किया और तलाश शुरू की। कहीं पता न चलने पर सोमवार को गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार रात दस बजे सुंदरवल में पुलिस चौकी के निकट राइस मिल के पीछे मार्ग दुर्गंध उठने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार ने कॉल कर बुलाया था 
जानकारी लगते ही वहा भीड़ जुटने लगी। इस बीच परिजन भी पहुंच गए। परमजीत का शव देख चीख पुकार मच गई। परिजन ने बताया कि रविवार को रिश्तेदार का बेटा बूटा सिंह ने परमजीत को फोन कर बुलाया। उसके बाद से वह लौटकर घर नहीं आया था। रात में उसकी लाश मिली। परिजन का आरोप है कि हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या की और शव फेंक कर भाग गए। 

सीओ धौरहरा पीपी सिंह ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज थी। शव से दुर्गंध आ रही थी। शव पर गोली या हथियार के कोई स्पष्ट निशान नहीं दिखे। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। एक रिश्तेदार युवक पर हत्या का आरोप है। रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। वजह भी अभी स्पष्ट नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed