फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man dies due to crocodile attack in Lakhimpur kheri

Lakhimpur kheri: पानी पीने गए युवक को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, 15 घंटे के बाद मिला अधखाया शव

Wed, 05 Jun 2024 12:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Jun 2024 12:33 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जनपद में मगरमच्छ के हमले की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बिजुआ क्षेत्र में एक युवक को मगरमच्छ ने मार डाला। बुधवार को उसका शव शारदा नदी में मिला। युवक पशु चराने गया था। उसी वक्त यह घटना घटित हुई।  

विज्ञापन
Young man dies due to crocodile attack in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखीमपुर खीरी के बिजुआ इलाके में पशु चराने गए युवक को पानी पीने के दौरान मगरमच्छ शारदा नदी में खींच ले गया। कई घंटों तक परिजनों को घटना की जानकारी नहीं हुई। जब पशु घर पहुंच गए और युवक नहीं पहुंचा तो मंगलवार की शाम परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात ज्यादा होने पर कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह परिजनों ने युवक की फिर तलाश शुरू की तो घटनास्थल से करीब 600 मीटर दूर युवक का अधखाया शव बरामद हुआ। शरीर पर मगरमच्छ के नोचने के कई निशान थे।

विज्ञापन


बिजुआ क्षेत्र के ग्राम रेवतीपुरवा निवासी बालक राम का 30 वर्षीय पुत्र बबलू मंगलवार को शारदा नदी के किनारे पशुओं को चराने गया था। ग्रामीणों के अनुसार प्यास लगने पर वह शारदा नदी में पानी पी रहा था। तभी नदी में मौजूद मगरमच्छ उसे पानी में खींच ले गया। घरवालों को शाम तक जानकारी नहीं हो पाई। देर शाम पशुओं के घर पहुंचने पर बबलू के लापता होने की जानकारी हुई। बुधवार तड़के लोगों ने फिर बबलू की तलाश शुरू की तो घटनास्थल से लगभग 600 मीटर दूर शव बरामद हुआ। शरीर के कुछ हिस्सों को मगरमच्छ ने नोचकर खा गया था। क्षेत्र में मगरमच्छ के हमले की पहली घटना है। नदी किनारे बसे गांवों में मगरमच्छ की वजह से भय का माहौल है। 
विज्ञापन


बिजुआ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, भीरा रेंजर राजकुमार शर्मा ने बताया कि नदी में मगरमच्छ हैं। किसी पर भी हमला कर सकते हैं लोगों को नदी में नहीं घुसना चाहिए। अगर किसी तालाब में मगरमच्छ होता तो पकड़ा जा सकता था नदी में पकड़ना मुश्किल होता है। नदी में सावधानी के साथ ही घुसना चाहिए। परिवार के लोग प्रार्थना पत्र देंगे तो आश्रितों को मुआवजे के लिए संस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed