फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young girl openly molested, angry people create ruckus at police post

Lakhimpur Kheri News: किशोरी से सरेराह छेड़खानी, गुस्साए लोगों ने चौकी पर किया हंगामा

Sun, 07 Apr 2024 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Young girl openly molested, angry people create ruckus at police post
पसगवां। बरवर में शनिवार को ई-रिक्शा से जा रहे छह युवकों ने किशोरी से छेड़खानी कर दी। उसे ई-रिक्शा में खींचने की कोशिश की। किशोरी अपनी बहन के साथ कस्बे में परिवार के ही एक व्यक्ति के घर जा रही थी। भीड़ ने शोहदों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कस्बे की एक किशोरी शनिवार दोपहर अपनी चचेरी बहन के साथ परिवार के ही एक व्यक्ति के घर जा रही थी, तभी रास्ते में ई-रिक्शा से जा रहे युवकों ने उसे खींचने का प्रयास किया और छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर परिजनों सहित तमाम लोग मौके पर पहुंचे गए। लोगों ने शोहदों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के पिता ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हस्सान, तंजीम, अल्तमस, अशरफ, तौहीद और सवील के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed