फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young generation should take inspiration from Kargil heroes: SDM

युवा पीढ़ी कारगिल के वीरों से ले प्रेरणा : एसडीएम

Sat, 25 Jul 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Young generation should take inspiration from Kargil heroes: SDM
पलिया में कारगिल विजय दिवस पर एक व्यख्यान माला में बोलते एसडीएम। स्रोत: विद्यालय
पलियाकलां। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी पुष्पक तोमर ने कारगिल विजय को भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए कहा कि इस जीत ने भारतीय सैन्य शक्ति को वैश्विक पटल पर स्थापित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध 18 हजार फुट की दुर्गम चोटियों पर शून्य से काफी कम तापमान में लड़ा गया। कैप्टन मनोज पांडे, विक्रम बत्रा और ग्रेनेडियर योगेंद्र यादव जैसे वीर सैनिकों के पराक्रम से भारत ने विपरीत परिस्थितियों में विजय प्राप्त की और एक नई सैन्य शक्ति के रूप में उभरा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि दुश्मन ऊंची चोटियों पर बने बंकरों में छिपा था। भारतीय सेना ने इस्राइल से प्राप्त लेजर नियंत्रित बमों तथा हेरोन और सर्चर ड्रोन की मदद से दुश्मन को खदेड़ा। उन्होंने ग्रेनेडियर योगेंद्र यादव के अदम्य साहस का उल्लेख करते हुए कहा कि 24 गोलियां लगने के बावजूद उन्होंने कारगिल की चोटी पर तिरंगा फहराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस पर स्लोगन और कला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। उपजिलाधिकारी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया, जबकि प्रधानाचार्य ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed