फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   You will find all the recipes in one place

Lakhimpur Kheri News: एक ही स्थान पर मिलेंगे सभी व्यंजन

Thu, 15 May 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
You will find all the recipes in one place
गांधी पार्क के पास लगाए जा रहे नगर पालिका के काउंटर। संवाद
लखीमपुर खीरी। बड़े शहरों की तर्ज पर नगर पालिका शहर के विभिन्न स्थानों पर फूड हब बनाने जा रही है। एक ही स्थान पर खानपान की सभी चीजें उपलब्ध होंगी। इसके लिए नगर पालिका ने काउंटर रखवाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

शुरुआत में गांधी पार्क के पास से लेकर मुख्य डाकघर तक 100 काउंटर लगाए जाने है, जिनमें फास्ट फूड उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा टैक्सी स्टैंड के पास 30 व जीआईसी के गेट नंबर दो से सौजन्या चौराहे तक 60 काउंटर लगाए जाएंगे। जल्द ही इनका पंजीकरण शुरू हो जाएगा और दुकानदारों को स्थान वितरण कर दिए जाएंगे। इससे जगह जगह सड़क पर खड़े ठेले खोमचे वालों के कारण फैल रहा अतिक्रमण और जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


नगर पालिका की योजना है कि यह तीन स्थानों के बाद शहर की बेहजम रोड पर भी फूड स्टेशन बनाया जाए। इसके अलावा मेला मैदान स्थित गढ़ी रोड पर लग रही सब्जी की दुकानों के लिए भी एक फूड हब तैयार किया जाएगा। इन सब्जी वालों के हिसाब से काउंटर बनाए जाएंगे और दुकानदारों को स्थान का वितरण कर दिया जाएगा। ताकि इन्हें दुकानें सड़क पर लगाने की आवश्यकता न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका की योजना है कि अब हर तरफ खड़े ठेले-खोमचे एक ही स्थान पर खड़े हों, ताकि जाम न लगे। आए दिन चलने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान में इनकी दुकानें हटाई जाती हैं। इससे इन छोटे दुकानदारों का बहुत नुकसान होता है।


बड़े शहरों की तर्ज पर हो रही कवायद, नामकरण भी होगा

बड़े शहरों की तर्ज पर यह फूड हब बनाए जाएंगे। इन फूड हब का नामकरण भी किया जाएगा, कहीं चटपटी गली तो कहीं कुछ और नाम दिया जाएगा। जिस-जिस जगहों पर फूड हब बनेंगे, वहां कतारबद्ध तरीके से दुकानें दे दी जाएंगी। इन स्टालों पर तरह-तरह के खानपान की चीजें उपलब्ध रहेंगी।



अभी वेंडिंग और नो वेडिंग जोन में खड़े होते हैं ठेले-खोमचे


शहर के हीरालाल धर्मशाला और ओवरब्रिज के नीचे, डीएम आवास मार्ग पर कोषागार के सामने, कंपनी बाग के समीप, विलोबी हाल से शाहपुरा कोठी चौराहे के पास पहले से ही वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। नगर पालिका की ओर से इन्हीं स्थानों पर ठेले-खोमचे लगाने के निर्देश हैं, लेकिन शहर के तमाम स्थानों पर ठेले लगे दिखाई देते हैं।


बेतरतीब ढंग से लगने वाले ठेले बनते हैं जाम का कारण

शहर के संकटा देवी चौराहे से लेकर कृष्णा टॉकीज के समीप भी कुछ ऐसे ठेले खोमचे वाले हैं, जो बेतरतीब ढंग से ठेलों को खड़ा कर देते हैं। ऐसे में चौराहे पर तो कई बार जाम की स्थित उत्पन्न होती है। ट्रेनों के आवागमन के दौरान राहगीरों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।


------------------------------
सबसे पहले गांधी पार्क के पास चटपटी गली नाम से फूड हब बनाया जा रहा है। यहां 100 काउंटर लगाकर दुकानदारों के नाम, स्थान का पंजीकरण कर दिया जाएगा। जिसका किराया नगर पालिका लेगी। यहां की सफाई व्यवस्था आदि का कार्य नगर पालिका की देखरेख में होगा। इसके बाद अन्य चिह्नित स्थानों पर भी काउंटर लगाए जाएंगे।
- डॉ. इरा श्रीवास्तव, अध्यक्ष नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed