{"_id":"52781cb62bacfd17cd6e662fc19287ce","slug":"you-smile-was-a-scorcher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...आप का मुस्कराना गजब ढा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...आप का मुस्कराना गजब ढा गया
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 09 Nov 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
दशहरा मेला के सांस्कृतिक मंच पर अंतिम दिन संगीत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आमंत्रित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बरेली की जहीर एंड कंपनी के कलाकारों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हास्य कलाकार परवेज आलम ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
राजीव बेताब ने हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम, आप का मुस्कराना गजब ढा गया। तेरे चेहरे में वो जादू है गीत पेश किए। पूजा ने ए मेरे वतन के लोगों और मुझे नौलखा मंगा दे, सलामे इश्क मेरी जां जरा कबूल कर लो, जैसे बेहतरीन नगमे पेश किए। डॉ. कमल आनंद, राजकमल, इरफान आबिद, डॉ. शर्मा, प्रिंस वर्मा ने भी तालियां बटोरीं। अलीशा के डांस सभी का ध्यान आकर्षित किया।
परवेज आलम ने औरतों के पर्दे पर और विदाई के वक्त वो कैसे रोती हैं पर बेहतरीन मिमिक्री प्रस्तुत की। मटका सम्राट बबलू शर्मा ने भी मंच पर धमाल मचाया। मेलाधिकारी जितेंद्र सिंह, नगर पालिका सदस्य राशिद पठान, अनूप शुक्ला, राजेश पटेल पूरी रात कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉ. अजय पांडेय, राज किशोर पांडेय प्रहरी, आशीष तिवारी विहिप जिला मंत्री बृजेश पांडय, रामजी गुप्ता, राकेश तिवारी, प्रसून टंडन, बरकत अली, आलोक शुक्ला, रजनीश मिश्र, बृजेंद्र जैन आदि हजारों दर्शक मौजूद रहे।