{"_id":"57694d794f1c1b9172b47d4e","slug":"yoga-and-pranayama-camp-planted-everywhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह-जगह लगाए गए योग और प्राणायाम शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगह-जगह लगाए गए योग और प्राणायाम शिविर
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस, बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। करे योग रहें निरोग का संदेश देते हुए विभिन्न सामाजिक और शिक्षण संस्थाओं ने योग शिविर का आयोजन किया। लोगों ने सामूहिक रूप से योग और प्राणायाम का अभ्यास किया।
जिला अधिवक्ता संघ ने मंत्री अशोक शुक्ला के नेतृत्व में पं. ब्रह्मादीन स्मारक हाल में योग दिवस मनाया। अधिवक्ताओं ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, शीर्ष आसन, कपालभाति आदि योगों का अभ्यास कराया। इसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
पलियाकलां। सीएचसी पलिया और बिजुआ के यूनानी योगाचार्यों ने शहर में कई स्थानों पर लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया। युवा समाज समिति के योग शिविर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर योग किया। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडटों ने भी योग किया। सीएचसी पलिया के योगाचार्य आचार्य माधवेंद्र शर्मा और बिजुआ सीएचसी के योगाचार्य आचार्य चंचल ने सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चों को ताड़ासन, कटीचक्र आसन, त्रिकोणासन, अर्ध चक्रासन आदि योगासनों का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर और सीएचसी पलिया में भी योग शिविर लगाया गया। उधर बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में 60 एनसीसी कैडेटों ने योग किया। योग में मैनेजर राजेश कुमार भारतीय, नगर पालिका ईओ आरके भार्गव, एनसीसी प्रभारी डोरीलाल, 26 एनसीसी यूपी बटालियन के हवलदार शोरन सिंह और नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
संपूर्णानगर। पतंजलि योग की स्थानीय समिति ने योग शिविर आयोजन किया। योग शिविर का संचालन सह योग शिक्षक रामवीर सिंह गोलिया ने किया। सहयोगी शिक्षक लाल बिहारी यादव, मथुरा से आए योगेंदर सिंह ने प्रणायाम आसान व सूक्ष्म व्यायाम सिखाए। मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके पांडे ने योग का महत्व बताया।
गोला गोकर्णनाथ। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और भारत विकास परिषद के तत्वावधान में कृषक समाज इंटर कॉलेज में कृष्ण गोपाल राजपूत, नरेंद्र वर्मा, शिवेंद्र दीक्षित, महेश पटवारी, ओमप्रकाश वर्मा, सत्यनारायन वर्मा, राजेश गिरि, सौरभ दीक्षित सहित तमाम लोगों ने योगासन किए। इसी कॉलेज के गोवर्धन हाल और श्रीराम मंदिर में हार्टफुलनेश संस्थान के ध्यान शिविर में दूसरे दिन काफी संख्या में लोगों ने ध्यान का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
ब्राइटलैंड में प्रधानाध्यापक गुरविंदर सिंह ने योग के लाभ बताते हुए विद्यार्थियों को योग कराया। इस मौके पर प्रियंका, प्रिया, शिखा, पूनम, श्वेता, शशिकिरन सूरी, रजनीश आदि मौजूद रहे। ममरी और अलीगंज कस्बाें में भी अंतरराष्टीय योग दिवस पर शिविर आयोजित हुए।
बांकेगंज। बांकेगंज सीएचसी में यूनानी योग प्रशिक्षक हरिवंश यादव ने प्रांगण में शिविर लगाकर लोगों को रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए विभिन्न आसन और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर डॉ. विकास गिरी, डॉ सुनील वर्मा, डॉ शिवेंद्र, डॉ नादिर शाह, इती श्रीवास्तव, अमरजीत कौर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
मोहम्मदी। पीडी कॉलेज परिसर में पतंजलि योगपीठ तथा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से योग, ध्यान, प्राणायाम तथा आसन का अभ्यास कराया गया।
स्वाभिमान ट्रस्ट के तहसील प्रभारी शिशुपाल प्रभाकर तथा पतंजलि विश्वविद्यालय की योग छात्रा अंजलि प्रभाकर ने शिथिलीकरण के अभ्यास, योगासन, प्राणायाम, का अभ्यास कराया। ध्यान प्रार्थना, शांति पाठ के साथ शिविर का समापन किया। सीएचसी के योग शिक्षक गिरीश शर्मा और डॉ. सुभाष ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। डीएससीएल शुगर मिल, केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज जंगबहादुर गंज में भी योगाभ्यास कराया गया।
ओयल। नगर क्षेत्र में सरस्वती विद्या मंदिर, मेढक मंदिर परिसर, मां काली मंदिर परिसर और युवराजदत्त इंटर कॉलेज परिसर में संगठित होकर प्रशिक्षकों के माध्यम से लोगों ने योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
मितौली। शांतिकुंज हरिद्वार से आए आचार्य अमरपाल ने आदर्श इंटर कॉलेज के मैदान पर लोगों को योगाभ्यास कराया। सुबह से ही लोग योग के लिए मैदान पर एकजुट हुए। योगाभ्यास में गणेश शंकर शुक्ला, शिवप्रसाद गुप्ता, कामता प्रसाद मौर्य आदि ने प्रतिभाग किया।
बिजुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्थानीय पुलिस चौकी, ब्लाक प्रांगढ़ समेत टेढ़ेश्वरनाथ मंदिर पर योग शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। स्थानीय पुलिस चौकी पर चौकी इंचार्ज एसएन सिंह के निर्देशन में पुलिस कर्मियों ने, टेढ़श्वरनाथ मंदिर पर इलाहाबाद से आए योगी राज ग्यानानंद जी के निर्देशन में कस्बे के दर्जनों लोगों ने योग में हिस्सा लिया। वहीं सीएचसी में डा. प्रवीन निगम की अगुवाई में योग शिविर लगाया गया।