{"_id":"6992074f92ba926ac003df13","slug":"yd-college-ranked-11th-in-the-state-level-list-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-168357-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राज्य स्तरीय सूची में वाईडी कॉलेज को 11वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राज्य स्तरीय सूची में वाईडी कॉलेज को 11वां स्थान
Sun, 15 Feb 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर
- फोटो : 1
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय ने उत्तर प्रदेश शासन के प्रमाण पोर्टल पर राज्य स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की तरफ से जारी रैंकिंग में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
रविवार दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के 4576 राजकीय, अशासकीय और निजी महाविद्यालयों में संस्थान को छठा स्थान मिला था। बाद में अन्य महाविद्यालयों की प्रविष्टियां जुड़ने पर शाम छह बजे तक महाविद्यालय की रैंकिंग 11वें स्थान पर दर्ज की गई।
महाविद्यालय प्रशासन ने इसे प्रबंधन, प्राध्यापकों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, अनुशासन तथा शैक्षणिक गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया है।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने कहा कि संस्थान में शैक्षणिक और प्रशासनिक मानकों को और सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि भविष्य में भी महाविद्यालय प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट स्थान बनाए रखे। महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।