फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   yd college First Ktoff list

वाईडी कॉलेज में प्रवेश को पहली कटआफ सूची जारी

Wed, 08 Jul 2015 07:48 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 08 Jul 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
युवराज दत्त महाविद्यालय में सत्र 2015-16 के स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग की कटआफ सूची जारी कर दी गई है। इस वर्ग मेें सभी वर्गों, जातियों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। पहली मैरिट सूची महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। कटआफ सूची में शामिल प्रवेशार्थी नौ से 16 जुलाई के बीच काउंसिलिंग कराकर प्रवेश ले सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद प्रवेशार्थी का प्रवेश का अधिकार स्वत: निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में सभी छात्र-छात्राओं की कटआफ 351, विकलांग छात्र छात्राओं की कटआफ 249, छात्रा कटआफ 341 और विकलांग छात्राओं की कटआफ 242 है। बीकॉम प्रथम वर्ष में सभी सामान्य छात्र-छात्राओं का कटआफ 343, विकलांग छात्र-छात्राओं की कटआफ 249 और छात्राओं का कटआफ 322 है। बीएससी (गणित) प्रथम वर्ष में सभी छात्र-छात्राओं का कटआफ 398, छात्राओं का कटआफ 367 है। जबकि बीएससी (बायो) प्रथम वर्ष में सभी छात्र-छात्राओं का कटआफ 381, विकलांग छात्र-छात्राओं का कटआफ 360 और छात्राओं का कटआफ 367 है।
विज्ञापन

एमए प्रथम वर्ष अर्थशास्त्र की कटआफ 524, छात्राओं की कटआफ 513 है। एमए प्रथम वर्ष अंग्रेजी में सभी छात्र-छात्राओं की कटआफ 533, छात्राओं की 519, एमए प्रथम वर्ष राजनीति विज्ञान में सभी छात्र-छात्राओं की कटआफ 493, विकलांग छात्र-छात्राओं की कटआफ 490 और छात्राओं की कटआफ 483 है। एमए प्रथम वर्ष इतिहास में सभी छात्र-छात्राओं की कटआफ 527, विकलांग छात्र छात्राओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित का कटआफ 437, छात्राओं की कटआफ 503 है। एमए प्रथम वर्ष हिंदी में सभी छात्र-छात्राओं की कटआफ 518, विकलांग छात्र-छात्राओं की कटआफ 480 और छात्राओं की कटआफ 510 है। एमए प्रथम वर्ष दर्शन शास्त्र में सभी छात्र-छात्राओं की कटआफ 470 और छात्राओं की कटआफ 452 है।  प्राचार्य ने बताया कि काउंसिलिंग सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक होगी। फीस जमा करने का समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि एमकॉम प्रथम वर्ष की मैरिट सूची नौ जुलाई को जारी होगी और प्रवेश 10 जुलाई से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed