फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Yatras started with the tricolour, Bharat Mata ki Jai resounded

Lakhimpur Kheri News: तिरंगे संग निकलीं यात्राएं, गूंजे भारत माता के जयकारे

Wed, 12 Aug 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 12 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Yatras started with the tricolour, Bharat Mata ki Jai resounded
ब्लाॅक पसगवां में तिरंगा यात्रा निकालते विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह व अन्य। संवाद
लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को जिलेभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, एसएसबी जवानों और आम लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। यात्राओं के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा।
विज्ञापन

जिला पंचायत इंटर कॉलेज, बिजुआ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। विद्यालय परिसर से शुरू होकर रैली कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरी। विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और हर घर तिरंगा के नारे लगाए।
विज्ञापन

पसगवां में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा उचौलिया से शुरू होकर बनकागांव, भेलावा, मोहीउद्दीनपुर, सेंड़ा, पसगवां और जंगबहादुरगंज पहुंची। ब्लॉक परिसर में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन वाजपेई, आशीष गुप्ता और अमरीश तिवारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर माल्यार्पण कर सेनानियों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलरायां में बॉर्डर के बेलापरसुआ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में एसएसबी जवानों ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान का आगाज किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, देशगीत और भक्ति गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का शुभारंभ बेलापरसुआ एसएसबी चौकी के असिस्टेंट कमांडेंट सात्विक प्रवर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। एसएसबी के निरीक्षक सुभाष कुमार, उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ, सूरजया डोले, मुख्य आरक्षी कपिल पाठक, राहुल, अर्जुन मौजूद रहे।
पलियाकलां में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। प्राचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश शुक्ल ने रैली का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प है।
धौरहरा में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर क्षेत्र में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। सिसैया स्थित एलीट एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने सिसैया चौराहा से तहसील मुख्यालय तक वाहन रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए। धौरहरा कोतवाली से होमगार्ड जवानों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली।
महेवागंज के फूलबेहड़ में विधायक मंजू त्यागी के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर फूलबेहड़ कस्बे से होते हुए मिलपुरवा में समाप्त हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के जयकारे लगाए। विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि भाजपा ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से काम करती है।
संसारपुर में पलिया विधायक रोमी साहनी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा संसारपुर से शुरू होकर भरिगवां चौराहा पहुंची और वहां से वापस कस्बे में लौटी। बड़ी संख्या में बाइक सवार इसमें शामिल हुए।
---------------
मेडिकल कॉलेज में प्रभात फेरी, तिरंगे के साथ एकता का संदेश
लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में बुधवार को प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें महाविद्यालय के संकाय सदस्यों, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट और एमबीबीएस प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता के निर्देशन और मार्गदर्शन में निकली प्रभात फेरी में प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीतों के साथ तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। विद्यार्थियों और चिकित्सा कर्मियों में आजादी के महत्व तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के प्रति सम्मान और जागरूकता देखने को मिली। संवाद
---------------
भाजपा तिरंगा यात्रा आज
लखीमपुर खीरी। कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के संयोजन में तिरंगा यात्रा बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से बेहजम गौरीशंकर मंदिर से मैगलगंज मढियाघाट मंदिर तक निकलेगी। विधायक प्रतिनिधि शमशाद अली ने बताया कि फत्तेपुर क्षेत्र से एक हजार बाइकें यात्रा में शामिल होंगी। संवाद
----------------
भारतीय योग संस्थान कराएगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी। भारतीय योग संस्थान की ओर से 15 अगस्त को गुरु नानक इंटर कॉलेज सभागार में अपराह्न 2:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें संस्थान के पदाधिकारी, योग साधक-साधिकाएं और उनके परिवार शामिल होंगे। जिला प्रधान अधिवक्ता रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि सामान्य एवं महिला जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में समारोह में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महिला, पुरुष और बच्चों के लिए एकल एवं सामूहिक प्रस्तुतियों की व्यवस्था है। प्रतिभागियों को जिला मंत्री शिवराम वर्मा के पास नाम दर्ज कराना होगा, ताकि प्रस्तुतियों की सूची और समय तय किया जा सके।

लखीमपुर-खीरी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इस दौरान विद्यार्थियों और चिकित्सा कर्मियों में देश की आजादी के महत्व तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के प्रति सम्मान और जागरूकता देखने को मिली। संवाद

ब्लाॅक पसगवां में तिरंगा यात्रा निकालते विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह व अन्य। संवाद

ब्लाॅक पसगवां में तिरंगा यात्रा निकालते विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह व अन्य। संवाद

ब्लाॅक पसगवां में तिरंगा यात्रा निकालते विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह व अन्य। संवाद

ब्लाॅक पसगवां में तिरंगा यात्रा निकालते विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed