फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wrestlers showed their strength in the wrestling match, Nitesh emerged victorious.

Lakhimpur Kheri News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, नितेश बने विजेता

Fri, 10 Oct 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed their strength in the wrestling match, Nitesh emerged victorious.
पलिया के नगला गांव में पहलवानों को पुरस्कृत करते सपा नेता रेहान खान। स्रोत : स्वयं - फोटो : मृतक उदयराज
पलियाकलां। नगला में पहलवानों की कुश्ती हुई। इसमें दूरदराज से आए हुए पहलवानों ने अपने-अपने दांवपेंच दिखाते हुए एक-दूसरे को पटखनी देने की कोशिश की। पुरुष व महिला वर्ग की अलग-अलग हुई कुश्ती में नितेश पहलवान व नीलम कुमारी रोहतक ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन


नगला में आयोजित दंगल में बहराइच के नितेश पहलवान, गोंडा के गोलू पहलवान, नौगवां के विजय पहलवान, नगला के फहीम पहलवान, नगला के जावेद पहलवान, नगला के बाॅबी पहलवान, दीपक पहलवान, राजेश पहलवान आदि ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया। चैलेंजिंग कुश्ती गोंडा के गोलू पहलवान ने जीती।
विज्ञापन

महिला वर्ग में नीलम कुमारी ने सभी को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान पाया। बड़ी कुश्ती के विजेता को 21 हजार व छोटी कुश्ती के विजेता पहलवान को 11 हजार रुपए की धनराशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सपा नेता रेहान खान ने दंगल को महत्वपूर्ण प्रतियोगिता बताया। उन्होंने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कुश्ती का संचालन उत्तम कुमार गौतम ने किया, जबकि कृष्ण गौतम, लक्ष्मी गौतम, विजय गौतम, मुकेश गौतम का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed