फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   World kidney day today: eat less salt sugar, the kidneys will remain strong

विश्व किडनी दिवस आजः नमक चीनी खाएं कम, गुर्दों में बना रहेगा दम

Thu, 11 Mar 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
World kidney day today: eat less salt sugar, the kidneys will remain strong
लखीमपुर खीरी। खाद्य पदार्थों में पेस्टीसाइड का अधिक इस्तेमाल, मिलावटी खाना, बढ़ता तनाव और मधुमेह गुर्दे के लिए नुकसानदेय साबित हो रहा है। ऐसे में किडनी का ख्याल रखें, क्योंकि जिला अस्पताल में अभी किडनी का कोई डॉक्टर नहीं है।
विज्ञापन

अनियमित दिनचर्या एवं असंतुलित खानपान किडनी की बीमारी बढ़ा रही है। इस कारण अधिकतर लोग किसी ने किसी प्रकार से किडनी रोग से ग्रसित हैं। इसमें तमाम लोग ऐसे हैं कि जिनको समय से किडनी रोग की जानकारी नहीं हो पाती, जिससे इनकी समस्या दिन पर दिन बढ़ती जाती है और अंतत: स्थिति बिगड़ने पर डायलिसिस या फिर किडनी प्रत्यारोपण तक की नौबत तक आ जाती है।
विज्ञापन

हालांकि लोगों को किडनी रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल मार्च महीने के दूसरे बृहस्पतिवार को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है, जिससे लोग अपने गुर्दों को स्वस्थ रख सकें। गुर्दे यानी किडनी शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं। इसका मुख्य कार्य शरीर की सफाई कर विषैले तत्वों को पेशाब के रास्ते बाहर निकालकर खून को साफ करना है। मगर, ब्लड प्रेशर एवं शुगर की बीमारी बढ़ने से गुर्दे भी प्रभावित होते हैं, क्योंकि यह दोनो रोग किडनी को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। इसलिए गुर्दे को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्त की जांच कराकर जान सकते हैं किडनी का हाल
किडनी दो चार दिन क्या चार पांच सप्ताह में खराब नहीं होती है। इसमें समस्या आने पर लंबे समय बाद पता लगता है। इसके लिए रक्त का परीक्षण करा सकते हैं।
गुर्दे की बीमारी के लक्ष्ण
1. पेशाब रुकना एवं इसमें खून आना
2. पेशाब में जलन होना और बार बार आना
3. पैरों और आंखों में सूजन आना
4. शीघ्र थकान महसूस होना
5. ब्लड प्रेशर अनियंत्रित रहना
6. पेशाब की मात्रा कम होना
बचाव
1. नियमित व्यायाम करें
2. रोजाना कम से कम तीन-चार लीटर पानी पीएं
3. धूम्रपान, शराब एवं फास्ट फूड से बचें
4. खाने में नमक की मात्रा कम रखें
5. दर्द निवारक दवाओं का अनावश्यक सेवन न करें
6. ब्लड प्रेशर और शुगर की नियमित जांच कराएं
7. खून एवं पेशाब की नियमित जांच कराते रहे
किडनी को इस तरह बनाएं स्वस्थ
1. ब्लड प्रेशर एवं शुगर को कंट्रोल में रखें
2. वजन न बढ़ने दें, डाइट में प्रोटीन नियंत्रित रखें
3. प्रतिदिन पांच ग्राम से कम नमक का इस्तेमाल करें
4. अंगूर खाएं, ये किडनी से फालतू यूरिक एसिड निकालते हैं
5. मैग्नीशियम किडनी को सही से काम करने में मदद करता है। इसलिए गहरे रंग वाली सब्जियां खाएं
6. सेब, पपीता, अमरूद, बेर आदि का सेवन लाभकारी करें
7. विटामिन बी-6, डी एवं सी किडनी के लिए फायदेमंद
किडनी शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए इसका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि चार से पांच लीटर पानी रोजाना पीएं। फल एवं हरी सब्जियों का खूब सेवन करें। अल्कोहल, फास्ट फूड आदि से दूर रहें। पेशाब में जलन एवं कम मात्रा में होने पर बिना लापरवाही किए डॉक्टर को दिखाएं।
-डॉ. आरपी दीक्षित, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed