फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Workers' performance on demands, sloganeering

मांगों को लेकर वनकर्मियों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

Thu, 01 Jun 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Thu, 01 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Workers' performance on demands, sloganeering
धरना - फोटो : अमर उजाला
समर्थन में वन विभाग के अन्य कर्मचारी संगठन भी आए
विज्ञापन

वनकर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर फेडरेशन आफ फारेस्ट एसोसिएशन भी गुरुवार को धरना प्रदर्शन में शामिल हो गया। अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी वन कर्मचारी संघ 29 मई से धरना प्रदर्शन कर रहा है। गुरुवार को कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समर्थन में वन विभाग के अन्य कर्मचारी संगठन भी धरना-प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। 
गुरुवार को फेडरेशन आफ फारेस्ट एसोसिएशन ने चतुर्थ श्रेणी वन कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन में शामिल होते हुए प्रमुख सचिव वन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि उत्तर खीरी और दक्षिण खीरी वन प्रभाग में विनियमितीकरण प्रक्रिया पूरी करते हुए तत्काल तैनाती आदेश निर्गत किए जाएं। 
विज्ञापन

यह भी मांग की गई कि लिपिक वर्ग के ऐसे कर्मचारी जो एक ही कार्यालय/ पटल पर दस वर्षों से कार्यरत हैं उनके पटल तत्काल बदले जाएं। विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन कर्मचारियों को बिल के अनुसार पूरा वेतन दिया जाए। कहा कि कर्मचारी आवासों की पिछले वर्षों से मरम्मत और रंगाई पुताई नहीं हुई है। आवासों की मरम्मत कराकर रंगाई पुताई कराई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि ऐसे कर्मचारी जिनकी वर्दी निर्धारित है उन सभी कर्मचारियों को देय वर्दी तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उत्तर/ दक्षिण खीरी वन प्रभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से लिपिक वर्ग में पदोन्नति 15 वर्षों से नहीं हुई है। पदोन्नति की कार्रवाई जल्दी पूरी की जाए। ज्ञापन देने वाले लोगों में शीतला प्रसाद, मतीन अहमद, संघ सेन, कुलदीप सिंह, रमेश चंद्र, प्रमोद कुमार, महेश चंद्र, विश्वनाथ शर्मा, नवल किशोर, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed