फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Workers 'booth in the election will have to take responsibility'

‘कार्यकर्ताओं को चुनाव में लेनी होगी बूथ की जिम्मेदारी’

Sat, 18 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ। Updated Sat, 18 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Workers 'booth in the election will have to take responsibility'
बीजेपी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के विधानसभा चुनाव जिला प्रभारी बोले
विज्ञापन

भाजपा गोला विधानसभा की बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी विद्याराम वर्मा ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ की जिम्मेदारी लेनी होगी। बूथ जीतेगा तो प्रदेश जीतेगा। कहा कि वरिष्ठ नेताओं को बूथ प्रमुखों से सीधे संवाद रखना होगा, क्योंकि चुनाव में लड़ाई बूथ पर होती है। 
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला बूथ प्रबंधन प्रभारी कुलभूषण ने कहा कि 27 जून को गोला विधानसभा के सभी बूथ प्रमुख एवं सेक्टर प्रमुख को बाराबंकी में होने वाले बूथ प्रमुख सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने सभी से सम्मेलन में उपस्थित होने का आह्वान किया। इस मौके पर केके शुक्ला, आनंद मौर्य, छोटेलाल वर्मा, मनोज अवस्थी, सुरेंद्र मिश्र, अनुराग गुप्ता, महेश गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, धीरज बाजपेयी, संदीप अवस्थी, जनरैल सिंह, फारूक खां, उमेश तिवारी, आत्मानंद शुक्ला, राजेंद्र त्रिवेदी, आनंद सिंह, नरेंद्र वाजपेयी, पवन गुप्ता, मिथलेश गुप्ता, विश्वनाथ सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक पूर्व विधायक अरविंद गिरि, गोला विधानसभा से टिकट चाह रहे सभी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त नगराध्यक्ष दीपेंद्र गुप्ता, रामस्वरूप वर्मा, हरिहर सिंह,  हरद्वारीलाल वर्मा, इंद्रजीत यादव आदि ने संबोधित किया। 
विज्ञापन


टिकट दावेदारों का लिया साक्षात्कार
भाजपा नेताओं में गोला विधानसभा से टिकट चाहने वाले पूर्व विधायक अरविंद गिरि, अवधेश मिश्र,  घनश्याम वर्मा, पूर्व प्रत्याशी ईश्वरदीन  वर्मा, डॉ प्रीति, ठाकुर प्रसाद गंगवार, ओमप्रकाश वर्मा और छोटेलाल वर्मा से अलग अलग साक्षात्कार लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दावेदार ने की होर्डिंग फेंके जाने की शिकायत
गोला से टिकट के एक दावेदार ने जिला प्रभारी समेत पार्टी नेताओं से धम्म यात्रा के स्वागत के लिए शहनाई गेस्ट हाउस के बाहर सड़क पर लगाई  गई अपनी होर्डिंग हटाकर कूड़े के ढेर में फेंके जाने और वहीं पर धम्म यात्रा की अपनी होर्डिंग लगाए जाने की शिकायत की,  जिस पर नेताओं ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed