फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Work order is not in the scaffold construction

वर्क आर्डर में नहीं है चबूतरा निर्माण का काम

Sat, 09 Jul 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ (खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। Updated Sat, 09 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Work order is not in the scaffold construction
work - फोटो : amar ujala
एसडीएम और विधायक ने किया सत्संग भवन स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन

बोले एसडीएम, वर्क आर्डर के अनुसार रविवार से शुरू होगा काम
चबूतरा न बनने पर पालिकाध्यक्ष ने रुकवा दिया भवन का निर्माण


हनुमान मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सत्संग भवन का काम वर्क आर्डर के अनुसार ही होगा। शनिवार को एसडीएम गोला विनोद कुमार गुप्ता और विधायक विनय तिवारी ने कार्य स्थल का जायजा लिया और रविवार से वर्क आर्डर के अनुसार काम शुरू करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि वर्क आर्डर में चबूतरा नहीं है और वहां चबूतरे का निर्माण नहीं होगा। एसडीएम ने ट्रस्ट से संबंधित डीड भी देखी।
बताते चलें, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने शुक्रवार को मिल डायवर्जन मार्ग स्थित हनुमान मंदिर परिसर के सत्संग भवन के निर्माण में देरी और हॉल में चबूतरा न बनाए जाने से खफा होकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था और जेई और ठेकेदार को नोटिस भेजा था। मेला सहायता केंद्र के कक्ष में रखी निर्माण सामग्री भी जब्त करा ली थी। इस पर शनिवार को विधायक विनय तिवारी और एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने मौके पर जाकर मंदिर निर्माण कराए जाने को लेकर तत्कालीन एसडीएम एवं तहसीलदार द्वारा निष्पादित ट्रस्ट डीड को देखा और ठेकेदार अवधेश सिंह एवं मामले के समय मौजूद लोगों से जानकारी ली। एसडीएम ने ठेकेदार को रविवार से वर्कआर्डर के अनुसार काम शुरू करने के लिए कहा है। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के प्रधान लिपिक राजेश वाजपेयी, मंदिर पुजारी  प्रमोद पांडे, रामनिवास वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आमने-सामने.....
‘नहीं डालने देंगे धार्मिक निर्माण कार्य में बाधा’
विधायक विनय तिवारी ने कहा कि मंदिर का निर्माण नगर के लिए सराहनीय कार्य है। ट्रस्ट की प्रारंभिक बैठकों में तत्कालीन एसडीएम/ईओ के साथ वह शामिल होते रहे हैं। यह पौराणिक नगरी है। वह धार्मिक कार्यों में हर संभव सहयोग करने को तैयार हैं किंतु निर्माण कार्य में व्यवधान डालने वाले लोगों का मनमाना रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘शासन सत्ता के दबाव में संतों की परवाह नहीं’
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा है कि सत्संग भवन में चबूतरा बनने से संत महात्मा उस पर बैठकर प्रवचन कर सकेंगे। चबूतरा बनाने से ईओ/एसडीएम ने मना किया है। इससे लगता है कि शासन सत्ता के दबाव में संत महात्माओं की भी परवाह नहीं की जा रही है। यह उचित नहीं है, फिलहाल नगर पालिका के कार्य में किसी की भी दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 


--
विवाद से लोगों में रोष
बांकेगंज। बांकेगंज मेन मार्केट में आयोजित बैठक में मंदिर विवाद पर रोष व्यक्त किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद  माहेश्वरी, वेद प्रकाश गुप्ता, शिव कुमार वाजपेयी, महावीर जिंदल, कांग्रेस पार्टी ब्लाक अध्यक्ष केके मिश्र, अरुण मिश्र, वेद प्रकाश  गुप्ता आदि ने कहा कि तात्कालिक एसडीएम प्रशिक्षु आईएएस के समय हनुमान मंदिर बना था। निर्माण के दौरान उन्होंने कोई मनमानी नहीं की। धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करने का किसी को अधिकार नहीं है। लोगों ने पालिकाध्यक्ष के लगाए आरोप की शब्दों में निंदा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed