फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Work on the road leading to Ambara village will be completed soon.

Lakhimpur Kheri News: अंबारा गांव तक जाने वाली सड़क का जल्द पूरा होगा कार्य

Thu, 09 Jul 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 09 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Work on the road leading to Ambara village will be completed soon.
बिजुआ। विकासखंड में बिजुआ चौराहे से अंबारा गांव तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य अब जल्द पूरा किया जाएगा। विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता के इस मुद्दे को विधान परिषद में उठाए जाने के बाद याचिका समिति ने विभाग को प्राथमिकता के आधार पर शेष कार्य पूर्ण करने की रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन

एमएलसी अनूप गुप्ता ने बताया कि समिति के सामने विभागीय सचिव ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि सड़क के बचे हुए निर्माण कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह सड़क क्षेत्र की जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बिजुआ चौराहे से अंबारा तक का यह मार्ग कई गांवों को आपस में जोड़ता है। पहले सड़क की जर्जर हालत और गड्ढों के कारण बरसात में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था। इससे स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 प्रतिशत कार्य हो चुका पूरा
जनसंपर्क अधिकारी गौरव शुक्ला रवि ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के सचिव दिव्य प्रकाश गिरि की ओर से कार्य से संबंधित आख्या प्राप्त हो चुकी है और शेष कार्य को जल्द पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अवर अभियंता आरसी वर्मा के अनुसार, मुख्य मार्ग का लगभग चार किलोमीटर हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है। इसके अलावा इससे जुड़ी दो अन्य सड़कों का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बारिश के कारण शेष कार्य रुक गया था, जिसे मौसम साफ होते ही प्राथमिकता से पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed