{"_id":"691f528802bdf72221090d2a","slug":"work-on-the-railway-overbridge-will-be-completed-within-the-mega-block-period-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-161596-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रेलवे ओवरब्रिज पर मेगा ब्लॉक अवधि में ही पूरा करा लिया जाएगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रेलवे ओवरब्रिज पर मेगा ब्लॉक अवधि में ही पूरा करा लिया जाएगा कार्य
Thu, 20 Nov 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर लगाए जा रहे गार्डर-संवाद
गोला गोकर्णनाथ। गोला लखीमपुर नेशनल हाईवे 730 पर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहा ओवरब्रिज का निर्माण निर्धारित मेगा ब्लॉक की अवधि में ही पूरा कराने की कवायद की जा रही है।
बता दें कि कार्यदायी संस्था ने 23 नवंबर तक मेगा ब्लॉक लिया है। इसी समयावधि में काम पूरा करा लिए जाने का दावा किया है। लखीमपुर रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर जंगल वाली क्रॉसिंग पर फरवरी 2021 से शुरू हुए रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का कार्य अब तेजी से कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था विजय कंस्ट्रक्शन के अधिकारियों की ओर से रेलवे विभाग से अनुमति मिलने के बाद 29 अक्तूबर से 16 नवंबर की मध्य रात्रि तक 19 दिनों का मेगा ब्लॉक लेकर स्टील फ्रेमिंग, शटरिंग, गर्डर लॉचिंग का कार्य कराया था। लेकिन कार्य पूर्ण न होने से मेगा ब्लॉक बढ़कर 23 नवंबर रविवार तक किया गया है।
अब क्रेन से आरसीसी गार्डर शिफ्टिंग का कार्य कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के साइड इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि आरसीसी गार्डर शिफ्ट कराए जा रहे हैं। अगर कोई तकनीकी खराबी नहीं हुई तो निर्धारित मेगा ब्लॉक अवधि में ही कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
मेगा ब्लॉक बढ़ने के चलते रेलवे क्रॉसिंग पर 26 दिनों तक छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। रोडवेज बसों और बड़े वाहनों के अलीगंज होकर जाने से नगर की अलीगंज रोड और भूतनाथ रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन निकलने के समय फाटक बंद होने से आए दिन जाम की समस्या बढ़ गई है।